September 27, 2026

खून की होली: घर में घुसकर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला, गर्भवती महिला पर भी नहीं आई रहम… मासूम समेत 3 की मौत, 2 जिंदगी से जंग में

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love

सारंगढ़-बिलाईगढ़। बरमकेला ब्लॉक के झाल से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। आपसी रंजिश ने ऐसा खूनी रूप लिया कि एक युवक ने पड़ोसी रिश्तेदार के घर में घुसकर सो रहे पूरे परिवार पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस निर्मम हमले में 9 वर्षीय मासूम समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घटना डोंगरीपाली थाना क्षेत्र के झाल गांव की बताई जा रही है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)


तड़के 4:30 बजे टूटी खामोशी, कुल्हाड़ी से बरपा कहर
पुलिस के अनुसार 24 फरवरी की तड़के करीब 4:30 बजे आरोपी तुलसी सारथी (26) हथियार लेकर पड़ोसी के घर में घुसा। परिवार के सदस्य गहरी नींद में थे। इसी दौरान आरोपी ने एक-एक कर उन पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किए। अचानक हुए इस हमले से घर में चीख-पुकार मच गई, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.15
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.07.53


मौके पर दो की मौत, मासूम ने रास्ते में तोड़ा दम
हमले में मंदो बाई सारथी (62) और राजेश सारथी (36) की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल 9 वर्षीय प्रशांत सारथी को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।
वहीं, संजुक्ता सारथी (30) — जो गर्भवती बताई जा रही हैं — और कुमार साय सारथी (65) गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों का अस्पताल में इलाज जारी है और उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। गर्भवती महिला पर हुए इस हमले ने वारदात की क्रूरता को और भी भयावह बना दिया है।
पांच साल पुरानी रंजिश बनी खूनी वारदात की वजह
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी और मृतक परिवार के बीच करीब पांच साल पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उस समय गाली-गलौज और तनातनी हुई थी। हालांकि बाद में दोनों परिवारों के बीच सामान्य बातचीत होती रही, लेकिन अंदर ही अंदर रंजिश सुलगती रही। पुलिस इसी पुराने विवाद को हत्या की मुख्य वजह मानकर मामले की गहराई से जांच कर रही है।


पुलिस-प्रशासन मौके पर, गांव में दहशत
घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी आञ्जनेय वार्ष्णेय और निमिषा पाण्डेय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
हत्याकांड के बाद पूरे गांव में मातम और दहशत का माहौल है। एहतियातन इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। ग्रामीणों में आक्रोश और भय दोनों साफ नजर आ रहे हैं।
यह घटना एक बार फिर बताती है कि पुरानी रंजिश और आपसी विवाद जब कानून से पहले बदले की आग में सुलझाए जाते हैं, तो उसका अंजाम कितना भयावह हो सकता है। मासूम की मौत और गर्भवती महिला पर हमला इंसानियत को शर्मसार करने वाला है। पुलिस अब इस जघन्य हत्याकांड की हर कड़ी को जोड़ने में जुटी है।

Loading

More Stories

RECENT POSTS

error: Content is protected !!