September 27, 2026

सूने मकान में 96 हजार के जेवर पार करने वाला शातिर गिरफ्तार, राजिम पुलिस की त्वरित कार्रवाई

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love

जिला ब्यूरो-ओंकार शर्मा

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)

गरियाबंद । जिले के राजिम थाना क्षेत्र में सूने मकान में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी गए सोने-चांदी के कुल 96,000 रुपये के जेवरात बरामद किए गए हैं। कार्रवाई थाना राजिम पुलिस द्वारा की गई।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.15
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.07.53

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

प्रार्थी सेवक राम साहु (46 वर्ष) निवासी भाठापारा रॉवड, थाना राजिम ने 22 फरवरी 2026 को थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 20 फरवरी 2026 की शाम वह अपने परिवार सहित रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने ग्राम चंपारण गए थे। घर पर ताला लगाकर गए थे।

रात करीब 12 बजे जब परिवार सहित वापस लौटे तो देखा कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर रखी पेटी का ताला भी टूटा मिला। पेटी में रखे सोने-चांदी के जेवरात अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर लिए गए थे।

चोरी गए सामान की सूची

  • एक सोने की तीन पत्ती माला – ₹30,000
  • दो जोड़ी सोने का खिनवा – ₹50,000
  • एक चांदी का करधन – ₹10,000
  • एक जोड़ी चांदी की पायल – ₹5,000
  • एक चांदी का चाबी गुच्छा – ₹1,000
    कुल कीमत – ₹96,000

रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(4) एवं 305 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की।

संदेही से पूछताछ में खुलासा

आरोपी की निशानदेही पर चोरी कर छुपाए गए सोने-चांदी के जेवरात बरामद कर गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस की अपील

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि घर से बाहर जाते समय आसपास के लोगों को सूचित करें तथा संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Loading

More Stories

RECENT POSTS

error: Content is protected !!