September 27, 2026

सट्टा पट्टी के साथ एक आरोपी गिरफ्तारआरोपी से सट्टा पट्टी, एक नग मोबाइल व 1500 रूपये नगद जप्त

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love

जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेये,अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमीषा पाण्डेय एवं एसडीओपी श्रीमती स्नेहिल साहू के जुआ-सट्टा पर रोकथाम हेतु लगातार निर्देशित किये जाने पर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक कामिल हक के कुशल मार्ग दर्शन में थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ के पुलिस स्टाफ के द्वारा सट्टा पट्टी के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई अप0क्रं0- 88/2026 धारा- 6,7 छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 में घटना दिनांक- 23.02.2026 को जरिये मुखबिर सूचना मिला कि एक व्यक्ति छोटे मटपारा टहंगु गली सारंगढ़ में रूपये पैसे का दांव लगाकर आनलाईन सट्टा खिलवा रहा है कि सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहान के घटना स्थल छोटे मटपारा टहंगु गली सारंगढ़ मे रेड कार्यवाही कर एक व्यक्ति जो मोबाईल से ऑनलाईन सट्टा पट्टी , कल्याण, राजधानी, भुतडेय, मधुरडेय सट्टा पट्टी मिला जिसका नाम पूछने पर सुरेश केशरवानी पिता स्व0घासीराम केशरवानी उम्र 48 वर्ष सा0 छोटे मट पारा टंहगुगली सारंगढ़ थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ जिला सांरगढ – बिलाईगढ होना बताया जिसके कब्जे से एक नग फोन वीवो मोबाईल कीमती- 10,000 रू0 एवं वाट्सऐप स्क्रीनशॉट सट्टा पट्टी एवं नगदी रकम- 1500 रू0 जुमला- 11,500 रू0 जप्त किया जाकर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक थाना प्रभारी कामिल हक, प्र0आर0-19 धनेश्वर उरांव, आरक्षक-पुरूषोत्तम राठौर, मुकेश चंद्रा, संजय भारद्वाज एवं समस्त स्टाफ की प्रमुख भूमिका रही।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)

Loading

More Stories

RECENT POSTS

error: Content is protected !!