September 27, 2026

शांतिपूर्ण शुरुआत: गरियाबंद में 7,408 विद्यार्थियों ने दी 10वीं बोर्ड परीक्षा, 68 केंद्रों पर कड़ी निगरानी

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love

जिला ब्यूरो-ओंकार शर्मा

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)

गरियाबंद ,21 फरवरी 2026/ छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा की जिले में सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण शुरुआत हुई। इस वर्ष जिले में कुल 7,408 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.15
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.07.53

बोर्ड परीक्षा के सुचारू एवं निष्पक्ष संचालन हेतु जिला प्रशासन द्वारा केंद्राध्यक्षों एवं पर्यवेक्षकों को मंडल की गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही औचक निरीक्षण के लिए विभिन्न स्तरों पर उड़नदस्ता दल गठित किए गए हैं।

कलेक्टर  बीएस उइके के मार्गदर्शन में जिला शिक्षा अधिकारी जगजीत सिंह धीर एवं अन्य उड़नदस्ता दलों ने पोंड़, पाण्डुका, कोपरा, राजिम सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने परीक्षा को पूर्ण गोपनीयता एवं नियमानुसार संपन्न कराने के निर्देश दिए।

आज जिले के सभी केंद्रों में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई तथा किसी भी केंद्र से नकल का कोई मामला सामने नहीं आया।

जिले में कुल 68 परीक्षा केंद्र

  • गरियाबंद ब्लॉक – 10 केंद्र
  • छुरा – 17 केंद्र
  • फिंगेश्वर – 19 केंद्र
  • मैनपुर – 13 केंद्र
  • देवभोग – 09 केंद्र

सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्रों की सुरक्षा, गोपनीयता बनाए रखने तथा समयबद्ध संचालन के लिए विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों को शांत वातावरण में परीक्षा दिलाने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं।

Loading

More Stories

RECENT POSTS

error: Content is protected !!