September 27, 2026

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने फाइलेरिया बीमारी से जागरुक रहने की अपीलफाइलेरिया से बचने 10 फरवरी से 25 फरवरी तक सामूहिक दवा सेवन अभियान

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 3 फ़रवरी 2026/कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने जिले के नागरिकों से फाइलेरिया बीमारी से जागरुक रहने के लिए अपील किया है। उन्होंने कहा कि फाइलेरिया एक गंभीर बीमारी है जो मच्छरों के काटने से फैलती है और हमारे जिले के स्वास्थ्य के लिए एक बड़ा खतरा है, लेकिन अच्छी खबर यह है कि फाइलेरिया को रोकने के लिए दवाएं उपलब्ध हैं और हम इसे उन्मूलन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारे जिले में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सामूहिक दवा सेवन अभियान 10 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक चलाया जा रहा है, जिसमें सभी नागरिकों (“दो वर्ष से कम उम्र के बच्चे, गर्भवती महिला एवं गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति को छोड़कर”) को फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाई जाएगी।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)

मैं आप सभी जिलेवासियों से आह्वान करता हूँ कि आप इस अभियान में सहयोग करें और अपने परिवार और समुदाय के सदस्यों के साथ मिलकर फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन करें। यह दवा सुरक्षित और प्रभावी है, और यह बीमारी को रोकने में मदद करेगी। आइए, हम सभी मिलकर फाइलेरिया उन्मूलन के लिए काम करें और एक स्वस्थ जिला बनाएं।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.15
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.07.53

किनको नहीं खिलाना है फाइलेरिया की दवा

स्कूल, आंगनबाड़ी, क्लिनिक, हॉस्पिटल या 10 फरवरी से 25 फरवरी तक सामूहिक दवा सेवन अभियान में घर घर आकर दवा देने पर भी फाइलेरिया की दवा दो वर्ष से कम उम्र के बच्चे (जन्म से 2 वर्ष), गर्भवती महिला एवं गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति को नहीं खिलाना चाहिए, इससे इन लोगों को नुकसान हो सकता है।

Loading

More Stories

RECENT POSTS

error: Content is protected !!