September 27, 2026

मोदी कि गारंटी को लेकर सहायक शिक्षको कि वेतन विसंगति का मुद्दा बिधानसभा में गूंजेगा

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love

छ ग सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन सारंगढ़ बिलाईगढ़ के अनुरोध पर सहायक शिक्षको कि वेतन विसंगती को सारंगढ़ विधायक ने प्रश्नकाल में शामिल कराया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)

सारंगढ़ /छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन जिला इकाई सारंगढ़ बिलाईगढ़ को जिलाध्यक्ष संकीर्तन नंद कि अगुवाई में सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े से मुलाकात कर सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति जो कि वर्तमान सरकार के जन घोषणा पत्र में मोदी की गारंटी के रूप में शामिल किया गया है को लेकर आगामी विधानसभा बजट सत्र के प्रश्नकाल में शामिल करने के लिए अनुरोध किया गया था जिसके तारतम्य में सारंगढ़ विधायक के द्वारा वेतन विसंगति की मांग को प्रश्न काल में शामिल करा दी गई है।
जिलाध्यक्ष संकीर्तन नंद ने कहा कि छ ग सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन शुरू से ही मोदी की गारंटी में शामिल सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति को दूर करने के लिए बिगत कई वर्षो से संघर्ष करते आ रहा है और इसके लिए पिछले 17 जनवरी 2026 को एकदिवसीय धरना प्रदर्शन आंदोलन भी किया था और शासन प्रशासन के साथ साथ स्थानीय स्तर पर विधायकों को भी ज्ञापन दिया गया था जिसके परिणाम स्वरूप सारंगढ़ विधायक के द्वारा उपरोक्त मांग को विधानसभा में होने वाले आगामी बजट सत्र के प्रश्नकाल में शामिल करा दिया गया है इसके लिए छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन जिला इकाई सारंगढ़ बिलाईगढ़ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भारद्वाज, जिला सचिव सूरज कुमार सारथी, ब्लॉक अध्यक्ष सारंगढ़ सतीश चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष बरमकेला पवन कुमार पटेल, बलबीर चौहान, दीपेश जायसवाल, कृष्ण कन्हैया भगत,शिव बरिहा सहित समस्त छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन ने सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े जी को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.15
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.07.53

बजट सत्र में हो वेतन विसंगति दूर करने की घोषणा
जिलाध्यक्ष संकीर्तन नंद ने छत्तीसगढ़ सरकार से आग्रह किया है कि सहायक शिक्षकों की वर्षों से चली आ रही समस्या वेतन विसंगति को दूर करने की घोषणा इसी बजट सत्र में की जाए ताकि पूरे सहायक शिक्षक संवर्ग में हर्षोल्लास का माहौल हो और मोदी की गारंटी पूरी हो सके।।।

Loading

More Stories

RECENT POSTS

error: Content is protected !!