November 12, 2026

सारंगढ़ के विशेष शिविर में चिरायु योजना से हुआ बच्चों की जांच

1 min read
Spread the love

चिरायु टीम ने शिविर के पूर्व बच्चों का किया था चिन्हांकन

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 31 मई 2025/ कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के निर्देश एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एफ आर निराला के मार्गदर्शन में शासकीय स्कूलों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में अध्ययनरत बच्चे जो विभिन्न प्रकार की गंभीर बीमारियों से ग्रसित थे, उनके लिए रायपुर के एक निजी हॉस्पिटल के सहयोग से सारंगढ़ में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। जिले में कार्यरत 7 चिरायु टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान विभिन्न गंभीर जन्मजात हृदय रोग, हड्डी रोग, नेत्र रोग,नाक, कान, गला रोग, शिशु रोग एवं अन्य समस्याओं वाले बच्चों को चिन्हांकित किया गया था। इस शिविर में इन चिन्हांकित बच्चों को बुलाकर इनकी जांच की गई, जिनमें 41बच्चों में गंभीर जन्मजात हृदय रोग की पुष्टि हुई। ये बच्चे अत्यंत गरीब परिवारों से आते हैं जो उच्च संस्थान में जाकर अपना उपचार करा पाने में असमर्थ हैं। जन्मजात हृदय रोग से ग्रस्त बच्चों में कमजोरी, थकान, विकास में देरी, पढाई में कमजोर होना आदि समस्याएं देखी जाती हैं। अतः इन्हें त्वरित इलाज की आवश्यकता होती है। अतःशिविर में इन बच्चों को बीमारी की गंभीरता से अवगत कराया गया एवं उपचार की सलाह दी गई। जल्द ही इन बच्चो को चिरायु योजना के तहत लाभान्वित किया जाएगा। इस शिविर में हड्डी संबंधी समस्या के 9 बच्चे, आंख में समस्या के 2 बच्चे, नाक कान गला समस्या के 6 बच्चे, दंत समस्या के 20 बच्चे, शिशु रोग के 5 बच्चे, फिजियोथैरेपी की आवश्यकता वाले 3 बच्चे एवं अन्य बीमारियों से ग्रसित बच्चे लाभान्वित हुए।
शिविर में विशेष रूप से रायपुर के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ टी डी माखीजा, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ सत्यम सोनी, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ शहजाद खान द्वारा बच्चों की जांच की गई। इस शिविर में जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ रूपेंद्र साहू, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ अनूप अग्रवाल, डीपीएम नंदलाल इजारदार डीटीसी ममता बंजारे, डीपीसी रोशन, दंत रोग चिकित्सक डॉ इंदु सोनवानी, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ भारत बघेल, चिरायु टीम के जिला नोडल अधिकारी डॉ प्रभुदयाल खरे, चिरायु टीम के डॉ बबीता पटेल, डॉ नम्रता मिंज, डॉ प्रभा सारथी, डॉ सुरेंद्र सिंह, डॉ हेमलता रायसागर, डॉ नीतू भगत, डॉ लकेश्वर पटेल, फार्मासिस्ट योगेश्वर चंद्रम, अनिल निराला, लैब टेक्नीशियन एको राय, मनीष लहरे, एएनएम अनीता टांडी, राधा खूंटे, सीएमएचओ ऑफिस से धीरज देवांगन एवं मुकेश सारथी, अनमोल सिदार एवं चिरायु टीम के वाहन चालक छत्रपाल मानिकपुरी एवं आयुष यादव का विशेष सहयोग रहा।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम चिरायु योजना अंतर्गत शासकीय स्कूलों एवं आंगनवाड़ी में अध्ययनरत बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया जाता है तथा विभिन्न प्रकार की गंभीर बीमारियों से ग्रसित, कुपोषणयुक्त बच्चे, विभिन्न विकृतियों एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से पीड़ित बच्चों को उच्च संस्थानों में जांच एवं उपचार हेतु रिफर कर उन्हें स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराया जाता है।

Loading

RECENT POSTS

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.
error: Content is protected !!