September 27, 2026

जनपद पंचायत बरमकेला में कांग्रेस समर्थित डॉ. विद्या किशोर चौहान बने अध्यक्ष

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love

Barmkelaजनपद पंचायत बरमकेला में अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार डॉ. विद्या किशोर चौहान ने जीत दर्ज की है। नवगठित जिला सारंगढ़ – बिलाईगढ़ में हुए इस चुनाव में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन किया। डॉ. विद्या किशोर चौहान को कुल 13 मत प्राप्त हुए, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी, भाजपा समर्थित दीपमाला जांगड़े को 12 मत मिले। इस करीबी मुकाबले में कांग्रेस ने एक मत के अंतर से जीत हासिल की।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)

चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जीत की खुशी में कार्यकर्ताओं ने जमकर पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाईं। डॉ. विद्या किशोर चौहान की इस जीत को कांग्रेस के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.15
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.07.53

चुनाव परिणाम से साफ हो गया है कि बरमकेला में कांग्रेस की पकड़ मजबूत हो रही है। जीत के बाद डॉ. विद्या किशोर चौहान ने कहा कि यह जीत जनता की सेवा और उनके विश्वास की जीत है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे और क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करेंगे। इस जीत के साथ कांग्रेस ने बरमकेला में अपनी राजनीतिक स्थिति और अधिक मजबूत कर ली है।

Loading

More Stories

RECENT POSTS

error: Content is protected !!