November 12, 2026

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के 6 नगर पंचायत का मतगणना संपन्न

1 min read
Spread the love

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 15 फरवरी 2025/ जिले के नगरीय निकाय का मतगणना कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेश कुमार साहू के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। कलेक्टर और एसपी बिलाईगढ़ क्षेत्र के 4 नगर पंचायतों में जाकर वोटिंग परिणाम का अवलोकन किए वहीं सामान्य प्रेक्षक ग्रीष्मी चांद ने बरमकेला नगर पंचायत के मतगणना में शामिल हुए।

नगर पंचायतों में हार जीत

जिले के 6 नगर पंचायत के अध्यक्ष पद चुनाव अंतर्गत भटगांव में विक्रम कुर्रे ने जीता उन्होंने कमलेश कुर्रे को हराया। सरिया में कमलेश अग्रवाल जीते, उन्होंने नेमीचंद अग्रवाल को हराया। पवनी में कुलदीपक साहू जीते, उन्होंने झुमुक साहू को हराया। सरसींवा से गुलेचंद जीते, उन्होंने सोनिका नीतीश बंजारे हराया। बरमकेला में सत्यभामा मनोहर नायक जीते, उन्होंने सुनीता कपिल नायक को हराया, बिलाईगढ़ में दामोदर दुबे जीते, उन्होंने रामनारायण देवांगन को हराया।

Loading

More Stories

RECENT POSTS

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.
error: Content is protected !!