September 27, 2026

50 किलो गांजा और बोलेरो वाहन किया जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की सरिया पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 50 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा और एक बोलेरो वाहन जप्त किया है। इस मामले में पुलिस ने ओडिशा निवासी संग्राम बाग (26 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए सामानों की कुल कीमत ₹11,10,000 आंकी गई है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)

पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा के निर्देश पर जिले में अवैध नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पांडेय और उप पुलिस अधीक्षक अविनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में यह कार्यवाही की गई। मुखबिर की सूचना पर सरिया पुलिस ने मेन रोड पर ओडिशा की ओर से आ रही सफेद बोलेरो (सीजी 04 एम 8789) को रोका। तलाशी के दौरान मध्य और पीछे की सीट के गुप्त चेंबर से 50 पैकेट (प्रत्येक 1 किलो) गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत ₹5,00,000 है। वाहन (₹6,00,000) और मोबाइल (₹10,000) भी जब्त कर लिए गए हैं।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.15
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.07.53

आरोपी संग्राम बाग के खिलाफ धारा 20B NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी टीकाराम खटकर, सुमन कुमार चौहान, सुरेंद्र सिदार, दिलीप स्नेही, राम कुमार पटेल, छतराम कुर्रे, नर्मदा यादव और दिलीप साहा का सराहनीय योगदान रहा। सरिया पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

Loading

More Stories

RECENT POSTS

error: Content is protected !!