September 27, 2026

गांव के विकास और हर व्यक्ति के उत्थान के लिए संकल्पित – दिनेश प्रधान

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love

ग्राम पंचायत सिहा में विकास की नई दिशा तय करने को तैयार दिनेश प्रधान, किया महत्वपूर्ण घोषणाओं का वादा…

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)

पुसौर (रायगढ़): ग्राम पंचायत सिहा के सरपंच पद के प्रत्याशी दिनेश प्रधान ने अपने घोषणा पत्र में गांव के विकास को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया है। उन्होंने अपने विजन को स्पष्ट करते हुए शिक्षा, जल आपूर्ति, सामाजिक सहयोग, खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की बात कही है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.15
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.07.53

प्रमुख वादे:

  1. शिक्षा को बढ़ावा: पंचायत के सभी बच्चों के लिए निःशुल्क ट्यूशन की व्यवस्था होगी।
  2. जल आपूर्ति सुनिश्चित: छह माह के भीतर नल-जल योजना चालू कर हर घर में पानी पहुंचाया जाएगा।
  3. सामाजिक सहयोग: किसी परिवार में दुःखद घटना होने पर ₹2000/- की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
  4. प्रतिभाओं को सम्मान: 10वीं व 12वीं कक्षा में सर्वाधिक अंक लाने वाले छात्रों को ₹2100/- का प्रोत्साहन पुरस्कार मिलेगा।
  5. धार्मिक व सांस्कृतिक सहयोग:
    सिहा और कारीछापर की कीर्तन मंडलियों को प्रतिवर्ष ₹10,000/- का अनुदान।
    रामलीला समिति के लिए ₹5000/- प्रति वर्ष का योगदान।
    सतगुरु मंडली को ₹5000/- का सहयोग।
  6. खेल-कूद को बढ़ावा: पंचायत की क्रिकेट टीम को हर साल ₹10,000/- का अनुदान।
  7. महिला सशक्तिकरण: दोनों गांवों में निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण और स्व-रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
  8. साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाएं: हर गली में कचरा पेटी और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था।
  9. प्रशासनिक सहूलियतें: सभी बच्चों के आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र को शासकीय शुल्क पर घर पहुंच सुविधा।
  10. बुजुर्गों व दिव्यांगों की सुविधा: पेंशन योजनाओं में नाम जोड़ने और आवश्यक सामान घर तक पहुंचाने की सेवा।
  11. इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार: गांव की सड़कें, नालियां और तालाबों की नियमित सफाई।

“गांव के विकास और हर व्यक्ति के उत्थान के लिए संकल्पित हूं। अगर जनता का आशीर्वाद मिला, तो वादों को पूरा करना मेरा पहला कर्तव्य होगा,” – दिनेश प्रधान, सरपंच प्रत्याशी, ग्राम पंचायत सिहा।

गांव के विकास के इस संकल्प को लेकर दिनेश प्रधान जनता से समर्थन की अपील कर रहे हैं। अब देखना होगा कि आगामी चुनावों में जनता किसे अपना जनसेवक चुनती है।

Loading

More Stories

RECENT POSTS

error: Content is protected !!