November 12, 2026

बरमकेला ब्लॉक क्षेत्र में 15 से 17 फरवरी तक मदिरा दुकान रहेगा बंद

1 min read
Spread the love

पंचायत प्रथम चरण चुनाव के कारण मदिरा शुष्क घोषित

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 13 फरवरी 2025/पंचायत आम निर्वाचन 2025 के प्रथम चरण का चुनाव जिले के बरमकेला ब्लॉक में होगा। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी धर्मेश कुमार साहू ने मतदान और मतगणना को ध्यान में रखते हुए बरमकेला व सरिया के देशी और विदेशी मदिरा दुकान, कंपोजिट मदिरा दुकान झिकीपाली, बरमकेला के अहाता देशी और विदेशी मदिरा दुकान, सरिया के अहाता देशी मदिरा दुकान, झिकीपाली के अहाता कंपोजिट मदिरा दुकान को 15 फरवरी को दोपहर 3 बजे से 17 फरवरी को मतगणना समाप्ति तक बंद रखने के लिए आदेश जारी किया है। इस दौरान इन क्षेत्रों में मदिरा खरीदी, बिक्री, परिवहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। उल्लेखनीय है कि 15 फरवरी को सिर्फ झिकीपाली में मदिरा दुकान 3 बजे तक खुला रहेगा, जबकि मतगणना के कारण नगर पंचायत सरिया और बरमकेला में सुबह से बंद रहेगा।

Loading

More Stories

RECENT POSTS

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.
error: Content is protected !!