September 5, 2026

48 घंटे का महाअभियान: सारंगढ़ पुलिस ने 108.640 किलो गांजा सहित ₹1.14 करोड़ की संपत्ति की जब्त

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 04 सितंबर 2026सारंगढ़ पुलिस के एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने 02 सितंबर से 04 सितंबर 2026 तक नशे के खिलाफ लगातार 48 घंटे तक सघन अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। ओडिशा राज्य से लगे सीमा क्षेत्रों में थाना सरिया, बरमकेला और डोंगरीपाली पुलिस के साथ संयुक्त रूप से MCP लगाकर वाहनों की सघन चेकिंग एवं सर्च अभियान चलाया गया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)

इस अभियान के दौरान अवैध गांजा तस्करी के कुल 4 प्रकरणों में 108.640 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। गांजे सहित वाहनों, मोबाइल फोन एवं अन्य सामग्री को मिलाकर कुल ₹1,14,50,500 की संपत्ति जब्त की गई।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.15
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.07.53

पहली कार्रवाई में उत्तर प्रदेश के तीन तस्कर गिरफ्तार

02 सितंबर को थाना डोंगरीपाली क्षेत्र के ग्राम बिरनीपाली बैरियर के पास कार्रवाई के दौरान महेश निषाद निवासी फिरोजपुर, जिला मथुरा, अमित पाठक निवासी नौहझील, जिला मथुरा तथा किशन सिंह निवासी शेरगढ़, जिला मथुरा को पकड़ा गया। इनके कब्जे से 15.03 किलोग्राम गांजा, जिसकी कीमत लगभग ₹7.50 लाख है, बरामद किया गया।

कंचनपुर बैरियर पर 4.150 किलो गांजा जब्त

03 सितंबर को ग्राम कंचनपुर बैरियर में पुलिस ने पांच आरोपियों को पकड़कर उनके कब्जे से 4.150 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया। आरोपियों के कब्जे से मारुति फ्रॉन्क्स कार CG 13 BK 4475 और पांच स्मार्ट मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। इस प्रकरण में कुल ₹13.35 लाख का मशरूका जब्त किया गया।

54.325 किलो गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

इसी दिन कंचनपुर बैरियर के पास एक अन्य कार्रवाई में पुलिस ने 54.325 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत ₹27.12 लाख है, बरामद किया। तस्करी में प्रयुक्त मारुति सुजुकी कार CG 10 EP 2600, कीमत ₹5 लाख, भी जब्त की गई।

मामले में उत्तर प्रदेश के महोबा निवासी वीरेंद्र कुमार चौरसिया तथा झांसी निवासी राहुल कुमार खटीक को गिरफ्तार किया गया। इस प्रकरण में कुल ₹32.12 लाख की जब्ती हुई।

पायलटिंग कर रही दो कारों से खुला बड़ा नेटवर्क

एक अन्य मामले में सारंगढ़ ANTF एवं सरिया पुलिस की संयुक्त टीम कंचनपुर बैरियर पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान हुंडई औरा कार UP 70 RT 1067 पुलिस को देखकर पीछे मुड़ने लगी। संदेह होने पर पुलिस ने वाहन सवारों से पूछताछ की।

जांच के दौरान एक अन्य हुंडई औरा कार UP 70 RT 3451 भी सुनसान स्थान पर मिली। दोनों वाहनों में सवार कुल छह लोगों से पूछताछ के बाद उन्होंने बताया कि उनके पीछे एक काले रंग की टाटा सफारी चल रही थी, जिसमें गांजा रखा था और दोनों कारें उसकी पायलटिंग कर रही थीं।

पुलिस की चेकिंग की जानकारी मिलने पर टाटा सफारी को अलर्ट किया गया, जिसके बाद वह रास्ता बदलकर वापस चली गई। मामले की जानकारी तत्काल जिला रायगढ़ पुलिस को दी गई। रायगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लैलूंगा थाना क्षेत्र में टाटा सफारी एवं एक स्कूटी सहित कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया।

इस कार्रवाई में 34.865 किलोग्राम गांजा, दो हुंडई औरा कार, एक टाटा सफारी और एक स्कूटी सहित कुल ₹61,53,200 की संपत्ति जब्त की गई।

48 घंटे की कार्रवाई में करोड़ों की संपत्ति पर प्रहार

सारंगढ़ एवं रायगढ़ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कुल 108.640 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। गांजा तस्करी में प्रयुक्त वाहनों, मोबाइल एवं अन्य सामग्री सहित कुल ₹1,14,50,500 की संपत्ति जब्त की गई।

पुलिस के अनुसार तीन प्रकरणों में आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। सभी मामलों में एंड-टू-एंड कार्रवाई जारी है।

नशे के खिलाफ सारंगढ़ और रायगढ़ पुलिस की इस संयुक्त कार्रवाई को अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर बड़ी चोट के रूप में देखा जा रहा है।

Loading

error: Content is protected !!