September 7, 2026

भंवरपुर में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया, इको क्लब ने शिक्षकों को भेंट किए पौधे

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love

बरमकेला / भंवरपुर। शासकीय प्राथमिक शाला भंवरपुर में आज 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)

कार्यक्रम की शुरुआत भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान शिक्षाविद् एवं भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर की गई। तत्पश्चात विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा संयुक्त रूप से केक काटकर डॉ. राधाकृष्णन जी की जयंती मनाई गई।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.15
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.07.53

इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों द्वारा अपने गुरुओं के सम्मान में पेन भेंट कर आशीर्वाद लिया गया। बच्चों ने शिक्षकों के प्रति अपने भाव व्यक्त किए।

कार्यक्रम के अंतिम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए इको क्लब के साथी दुर्गेश पटेल, नंदकिशोर यादव और मुक्तिदेव सिदार द्वारा शाला पहुंचकर सभी शिक्षकों को पौधे भेंट किए गए। भेंट किए गए पौधों का शिक्षकों द्वारा शाला परिसर में रोपण किया गया।

कार्यक्रम में शाला के समस्त शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं इको क्लब के सदस्य उपस्थित रहे।


Loading

error: Content is protected !!