October 27, 2026

राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित होंगी छत्तीसगढ़ से जिले की शिक्षिका सुनीता यादव

1 min read
Spread the love

सारंगढ़, 4 सितंबर 2026/राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 के लिए सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले की शिक्षिका सुनीता यादव का छत्तीसगढ़ से एकमात्र चयन किया गया है। उन्हें शिक्षक दिवस के अवसर पर नईदिल्ली में (प्रशस्ति पत्र, शाल, चेक) से सम्मानित किया जाएगा। बरमकेला ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक स्कूल खिचरी की शिक्षिका सुनीता यादव को वर्ष 2025 का साहित्य के क्षेत्र में पंडित मुकुटधर पांडे स्मृति अलंकरण से नवाजा गया। शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशेष उपलब्धियों के लिए उन्हें सम्मान प्राप्त हुआ है। वहीं वर्ष 2024 में राज्य शिक्षक सम्मान से सम्मानित हुई हैं। वे प्रकृति के लिए सीड बाल, सैनिकों के लिए राखी निर्माण जैसे सामाजिक कार्य में भी जुड़ी हैं।

वो कार्य जिसके कारण उन्हें पुरस्कार मिला

शिक्षिका सुनीता यादव एक नवाचारी शिक्षिका के रूप में जानी जाती है। वह कक्षा के अ़ंतिम बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने हेतु प्रयासरत रहती है। साहित्य को शिक्षा से जोड़ कर बच्चों को अनुभव आधारित शिक्षा पर कार्य कर रही हैं। बच्चों को पोषण आहार और उत्तम स्वास्थ्य के लिए स्वयं के व्यय से बच्चों को नियमित दूध वितरण करती है। अधिक से अधिक न्योता भोजन करवा कर बच्चों के पोषण आहार पर भी शिक्षिका कार्य कर रही है। यह जिले की पहली महिला शिक्षिका है, जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिपेक्ष्य में सारंगढ़- बिलाईगढ के प्राथमिक विद्यालय में आये परिवर्तन पर शोध पत्र लिखा है।
शिक्षिका सुनीता यादव ने अन्यत्र जिला बिलासपुर में भी आदिवासी बच्चों को शासकीय प्राथमिक विद्यालय तिलकडीह में निशुल्क अध्यापन समर कैंप चला कर की है। आईसीटी पर काम करते हुये बच्चों को दीक्षा एप, स्टोरी वीवर से पढा़ती हैं। बच्चों को सीखाने के लिए लघु फिल्म बनाकर शिक्षण देती है, जिसमें बच्चे और शिक्षिका सुनीता यादव अभिनय करते हैं। आडियो बुक, पाडकास्ट, ब्लागिंग, रिपोर्टर, रोजगार मूलक, शिक्षा स्मार्ट क्लास का संचालन कर रही है। इस उल्लेखनीय योगदान के कारण सुनीता यादव को पंडित मुकुटधर पांडे स्मृति अलंकरण पुरस्कार प्राप्त हुआ है।

पारिवारिक पृष्ठभूमि

शिक्षिका सुनीता यादव का जन्म सांकरा जो़ंक जिला महासमुंद के जाने माने उत्कृष्ट शिक्षक पठान नाग यादव व रुपा यादव के घर में हुआ। वे छात्र जीवन से ही मेधावी छात्रा रही हैं। उनकी प्रांरभिक शिक्षा सांकरा जो़ंक जिला महासमुंद में हुई है। स्नातक की पढ़ाई कला महाविद्यालय पिथौरा में की और स्नातकोत्तर अंग्रेजी साहित्य में पं रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर से पूर्ण किया व पं सुंदरलाल शर्मा विवि बिलासपुर से बीएड की। शिक्षिका का विवाह बरमकेला के व्यवसायी नंदकुमार यादव से हुआ। इनकी एकमात्र संतान सृजना यादव जनर्लिज्म और मास मिडिया कम्युनिकेशन की छात्रा है जो गुरु घासीदास विवि में अध्ययनरत है।

Loading

RECENT POSTS

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.
error: Content is protected !!