September 3, 2026

विधायक रोहित साहू की पहल से सारागांव-कोसमबुड़ा मार्ग पर पुल का काम पूरा, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love

जिला ब्यूरो चीफ  -ओंकार शर्मा

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)

बारिश में बदहाल सड़क-पुलिया की समस्या पर विधायक ने लिया संज्ञान, मौके पर पहुंचकर अधिकारियों को दिए निर्देश; अब सुगम हुआ आवागमन

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.15
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.07.53

गरियाबंद/छुरा। सारागांव-कोसमबुड़ा मार्ग पर पुलिया के पास बारिश के दौरान बनी गंभीर आवागमन की समस्या का अब समाधान हो गया है। ग्रामीणों की परेशानी और मीडिया में प्रसारित खबर को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्रीय विधायक रोहित साहू ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। विधायक की पहल के बाद मौके पर मरम्मत एवं निर्माण कार्य शुरू कराया गया, जिसका कार्य अब पूरा हो चुका है।

बारिश के कारण सारागांव से कोसमबुड़ा मार्ग पर पुलिया के आसपास सड़क की स्थिति खराब हो गई थी। मार्ग से गुजरने वाले ग्रामीणों, स्कूली विद्यार्थियों और राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। समस्या की जानकारी सामने आने के बाद विधायक रोहित साहू स्वयं मौके पर पहुंचे और प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ स्थल का निरीक्षण किया।

विधायक की पहल पर तत्काल शुरू कराया गया काम

निरीक्षण के दौरान विधायक ने संबंधित अधिकारियों से सड़क और पुलिया की स्थिति की जानकारी ली तथा आवागमन को सुचारु बनाने के लिए तत्काल कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। इसके बाद जेसीबी और ट्रैक्टर की मदद से मौके पर सुधार कार्य शुरू किया गया।

लगातार किए गए कार्य के बाद अब पुल का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। पुल तैयार होने से मार्ग पर आवागमन पहले की अपेक्षा सुगम हुआ है और आसपास के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

ओडिशा को जोड़ता है महत्वपूर्ण मार्ग

सारागांव-कोसमबुड़ा मार्ग छुरा क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। यह मार्ग आसपास के ग्रामीण इलाकों को जोड़ने के साथ ही आगे ओडिशा क्षेत्र से संपर्क स्थापित करता है। प्रतिदिन इस मार्ग से ग्रामीणों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और अन्य लोगों का आवागमन होता है।

पुल का निर्माण पूरा होने से बारिश के मौसम में आवागमन को लेकर ग्रामीणों की चिंता काफी हद तक कम हुई है।

ग्रामीणों को मिली राहत, विधायक की पहल की सराहना

समस्या सामने आने के बाद जिस तेजी से विधायक रोहित साहू ने मौके पर पहुंचकर अधिकारियों के साथ स्थिति का निरीक्षण किया और कार्य शुरू करवाया, उससे स्थानीय लोगों को राहत मिली है। ग्रामीणों का कहना है कि समय पर पहल होने से सड़क और पुलिया की समस्या का समाधान हो सका है।

फिलहाल पुल का कार्य पूरा हो चुका है और मार्ग पर आवागमन शुरू हो गया है। अब ग्रामीणों को उम्मीद है कि मार्ग का नियमित रखरखाव भी किया जाएगा, ताकि भविष्य में बारिश के दौरान उन्हें दोबारा परेशानी का सामना न करना पड़े।

Loading

RECENT POSTS

error: Content is protected !!