September 26, 2026

तारीख़ पे तारीख़…! चौहान समाज को आखिर कब मिलेगा अपना समाज भवन?”

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love

बरमकेला। घोषणाओं की गूंज तो कई बार सुनाई दी, लेकिन ज़मीनी हकीकत आज भी चौहान समाज के लिए सिर्फ़ इंतज़ार बनकर रह गई है। बरमकेला चौहान समाज में समाज भवन निर्माण को लेकर एक बार फिर भारी नाराज़गी और आक्रोश देखने को मिल रहा है।
जानकारी के अनुसार, चौहान समाज के नव निर्वाचित जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह में सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े ने समाज भवन निर्माण के लिए विधायक निधि से 5 लाख रुपये देने की घोषणा की थी। समाज के लोगों का आरोप है कि घोषणा के बाद भी राशि स्वीकृत नहीं हुई। विरोध बढ़ने पर बाद में 10 लाख रुपये देने की बात कही गई, जिससे समाज को उम्मीद जगी कि अब भवन निर्माण का सपना पूरा होगा।
लेकिन समाज के लोगों का कहना है कि हाल ही में विधायक निधि की कार्ययोजना तैयार होने के बावजूद चौहान समाज को फिर से दरकिनार कर दिया गया। इससे समाज में गहरा असंतोष है। वरिष्ठजनों का आरोप है कि कई बार चर्चा और आग्रह के बाद भी केवल आश्वासन ही मिला। अप्रैल महीने में राशि जारी करने की बात कही गई है , लेकिन अभी विधायक मद कि राशि पर चौहान समाज पर ध्यान नहीं दिया गया है,
इतना ही नहीं, खैरगढ़ी चौहान समाज भवन के लिए घोषित 3 लाख रुपये की राशि भी अब तक धरातल पर नहीं उतरने का आरोप लगाया जा रहा है। समाज के लोगों का कहना है कि बार-बार घोषणाएं और तारीखें मिल रही हैं, लेकिन भवन निर्माण की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। अब समाज के बीच एक ही सवाल गूंज रहा है—क्या चौहान समाज के हिस्से में सिर्फ़ “तारीख़ पर तारीख़” ही आएगी, या कभी समाज भवन का सपना भी साकार होगा? समाज के लोगों का कहना है कि यदि लगातार उपेक्षा होती रही तो आने वाले समय में इस मुद्दे पर व्यापक आंदोलन की रणनीति भी बनाई जा सकती है। फिलहाल समाज में मायूसी के साथ-साथ गहरा आक्रोश व्याप्त है और लोग अपने जनप्रतिनिधियों से किए गए वादों को पूरा करने की मांग कर रहे हैं।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)

वरिष्ठ समाजसेवी पुनीत चौहान ने कहा

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.15
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.07.53

“चौहान समाज के नव निर्वाचित जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह में अघरिया भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विधायक द्वारा चौहान समाज के भवन निर्माण के लिए 5 लाख रुपये की घोषणा की गई थी। सूत्रों के अनुसार विधायक मद की राशि दो-दो बार स्वीकृत होने के बावजूद आज तक चौहान समाज के भवन निर्माण हेतु उक्त राशि जारी नहीं की गई। इससे समाज के लोगों में गहरा आक्रोश और उपेक्षा की भावना व्याप्त है। समाज अपने अधिकार और सम्मान की अपेक्षा रखता है तथा घोषणा को शीघ्र अमल में लाने की मांग करता है।”

चौहान समाज जिलाध्यक्ष रामाधार चौहान ने कहा कि :

“भवन निर्माण के लिए सार्वजनिक मंच से घोषणा किए जाने के बावजूद उसे कार्ययोजना में शामिल नहीं किया जाना अत्यंत निंदनीय है। यह चौहान समाज की उपेक्षा को दर्शाता है। समाज चाहता है कि की गई घोषणा का सम्मान करते हुए भवन निर्माण के लिए तत्काल राशि स्वीकृत कर कार्य प्रारंभ कराया जाए, ताकि समाज के लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो सके।”

Loading

More Stories

RECENT POSTS

error: Content is protected !!