September 26, 2026

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया प्रशासनिक आदेश

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 6 अगस्त। कलेक्टर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से कार्यालयीन कार्यों के सुचारू संचालन के लिए जिले के तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों के प्रभार में बदलाव करते हुए नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)

जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार कमलेश कुमार सिदार को बिलाईगढ़ से स्थानांतरित कर भटगांव तहसीलदार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं तहसीलदार नलिमा अग्रवाल को भटगांव से स्थानांतरित कर बिलाईगढ़ तहसीलदार बनाया गया है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.15
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.07.53

इसी प्रकार तहसीलदार पुष्पेन्द्र कुमार राज को बरमकेला तहसील से स्थानांतरित कर सरिया तहसीलदार पदस्थ किया गया है। जबकि नायब तहसीलदार कोमल प्रसाद साहू, जो वर्तमान में प्रभारी तहसीलदार सरिया के रूप में कार्यरत थे, उन्हें प्रभारी तहसीलदार बरमकेला की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू द्वारा जारी इस आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह व्यवस्था अगले आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावी रहेगी। प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है।

स्थानांतरण सूची संक्षेप में:

  • कमलेश कुमार सिदार: बिलाईगढ़ → भटगांव
  • नलिमा अग्रवाल: भटगांव → बिलाईगढ़
  • पुष्पेन्द्र कुमार राज: बरमकेला → सरिया
  • कोमल प्रसाद साहू: सरिया (प्रभारी) → बरमकेला (प्रभारी)

Loading

More Stories

RECENT POSTS

error: Content is protected !!