September 27, 2026

रामचंडी मंदिर में बड़ी चोरी! 20 तोला चांदी का नथनी व चूड़ियां ले उड़े चोर, पुलिस जांच में जुटी

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love


सरिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सरिया क्षेत्र स्थित राम माता रामचंडी मंदिर में अज्ञात चोरों ने मंदिर को निशाना बनाते हुए लगभग 20 तोला चांदी का मुकुट एवं चांदी की चूड़ियां चोरी कर लीं। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम चोरी करने वाले अज्ञात आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास जारी है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)


फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। चोरी की इस वारदात से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में आक्रोश एवं चिंता का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
⚠️ नोट: यह समाचार सूत्रों से प्राप्त प्रारंभिक जानकारी पर आधारित है। पुलिस की आधिकारिक पुष्टि एवं जांच के बाद तथ्यों में परिवर्तन संभव है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.15
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.07.53

Loading

More Stories

RECENT POSTS

error: Content is protected !!