September 27, 2026

“बरमकेला के सरकारी स्कूलों में बदहाल आधारभूत सुविधाएं, NSUI ने BEO को सौंपा ज्ञापन” जर्जर शौचालय, अधूरी बाउंड्री वॉल और छात्राओं की सुरक्षा का उठाया मुद्दा, शीघ्र मरम्मत की मांग

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love

Sarangarh bilaigarh बरमकेला। विकासखंड बरमकेला के अनेक शासकीय विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं की कमी को लेकर NSUI बरमकेला ने गंभीर चिंता जताई है। संगठन द्वारा विभिन्न विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कई स्कूलों के शौचालय जर्जर, क्षतिग्रस्त एवं अनुपयोगी स्थिति में हैं। वहीं कई विद्यालयों में बाउंड्री वॉल अधूरी होने के कारण विद्यार्थियों और शिक्षकों को सुरक्षा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
NSUI ने विशेष रूप से छात्राओं के लिए स्वच्छ, सुरक्षित एवं उपयोगी शौचालयों की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि जर्जर शौचालयों की तत्काल मरम्मत कराई जानी चाहिए। संगठन का कहना है कि विद्यालयों में बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है।
इन्हीं मांगों को लेकर बुधवार को NSUI बरमकेला के प्रतिनिधिमंडल ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) को ज्ञापन सौंपकर विद्यालयों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण कराने की मांग की। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो छात्रों के हित में लोकतांत्रिक आंदोलन किया जाएगा।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)

Loading

More Stories

RECENT POSTS

error: Content is protected !!