September 27, 2026

गरियाबंद जिला अस्पताल को मिली अत्याधुनिक स्लिट लैंप मशीन, कलेक्टर बीएस उइके ने किया शुभारंभ

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love

जिला ब्यूरो चीफ  -ओंकार शर्मा

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)

गरियाबंद, 15 जुलाई। जिला चिकित्सालय गरियाबंद में मरीजों को बेहतर नेत्र जांच सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अत्याधुनिक स्लिट लैंप आई टेस्टिंग मशीन का शुभारंभ किया गया। कलेक्टर बीएस उइके ने मशीन का उद्घाटन करने के साथ स्वयं अपनी आंखों की जांच कर इसकी शुरुआत की।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.15
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.07.53

यह मशीन आईडीबीआई बैंक द्वारा अपनी कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के तहत जिला चिकित्सालय को प्रदान की गई है। इससे आंखों के बाहरी भाग, कॉर्निया, लेंस, रेटिना सहित अन्य सूक्ष्म संरचनाओं की सटीक जांच संभव होगी। साथ ही गंभीर नेत्र रोगों की समय रहते पहचान कर उपचार में भी मदद मिलेगी।

कलेक्टर बीएस उइके ने कहा कि आईडीबीआई बैंक की यह पहल जिले के मरीजों के लिए बेहद लाभकारी है। आधुनिक तकनीक से लैस इस मशीन के माध्यम से अब नागरिकों को उच्च गुणवत्ता वाली नेत्र जांच की सुविधा स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेगी।

नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. टीसी पात्रा ने बताया कि स्लिट लैंप मशीन से आंखों की बारीक से बारीक समस्याओं का शुरुआती स्तर पर पता लगाया जा सकता है। यह उपकरण नेत्र शल्य चिकित्सा से पहले और बाद की जांच के साथ-साथ ऑपरेशन थियेटर में भी उपयोगी रहेगा।

आईडीबीआई बैंक भिलाई के क्षेत्रीय प्रबंधक अकुल्य कल्याण ने कहा कि बैंक सीएसआर के तहत स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रहा है और भविष्य में भी जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ सहयोग जारी रहेगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न ने बताया कि इस मशीन से जिला चिकित्सालय की नेत्र चिकित्सा सेवाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी तथा मरीजों की सटीक जांच और गुणवत्तापूर्ण उपचार सुनिश्चित किया जा सकेगा।

इस अवसर पर आईडीबीआई बैंक के ब्रांच मैनेजर भवानी शंकर साहू, सिविल सर्जन डॉ. यशवंत ध्रुव, चिकित्सक, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा नर्सिंग प्रशिक्षु विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Loading

More Stories

RECENT POSTS

error: Content is protected !!