September 28, 2026

19 जिलों के खिलाड़ी, कोच एवं टीम प्रबंधकों की सहभागिता, आत्मरक्षा, खेल, स्वच्छता और नशामुक्ति का दिया संदेश

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love

जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के सरसीवा में आयोजित राज्य स्तरीय आवासीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर, खेलकूद प्रतियोगिता, स्वच्छता अभियान, नशामुक्ति एवं जनजागरूकता रैली के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के निज सहायक श्री तुलशी कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रत्येक युवा के लिए आवश्यक है। इससे आत्मविश्वास, अनुशासन एवं साहस का विकास होता है और युवा समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से निभा सकते हैं।
उन्होंने नशामुक्त समाज के निर्माण, स्वच्छता अभियान को जन-जन तक पहुंचाने तथा सामाजिक जागरूकता फैलाने में युवाओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रभावी माध्यम हैं।
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों ने आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। साथ ही खेलकूद प्रतियोगिताएं, स्वच्छता अभियान एवं नशामुक्ति जनजागरूकता रैली का आयोजन भी किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
आयोजन समिति द्वारा मुख्य अतिथि श्री तुलशी कौशिक का स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मान किया गया। उन्होंने आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ सामाजिक चेतना को भी मजबूत करते हैं।
यह राज्य स्तरीय आयोजन जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के मार्गदर्शन में कूडो एसोसिएशन महासमुंद द्वारा आयोजित किया जा रहा है। शिविर में प्रदेश के 19 जिलों से खिलाड़ी, कोच एवं टीम प्रबंधक हिस्सा ले रहे हैं।
जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार घृतलहरे ने बताया कि जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के मार्गदर्शन में महासमुंद जिले में यह आयोजन पांचवीं बार आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए जिला प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा कूडो एसोसिएशन महासमुंद के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)

Loading

More Stories

RECENT POSTS

error: Content is protected !!