September 27, 2026

एक साल भी नहीं टिक पाई लाखों की ढलाई!ग्राम पंचायत गोबरसिंहा के साप्ताहिक बाजार परिसर की सड़क उखड़नी शुरू, जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love

जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ बरमकेला। ग्राम पंचायत गोबरसिंहा के साप्ताहिक बाजार परिसर में लाखों रुपये की लागत से कराई गई कंक्रीट सड़क की ढलाई एक वर्ष पूरा होने से पहले ही जगह-जगह से उखड़ने लगी है। सड़क की खराब स्थिति ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और संबंधित अधिकारियों की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मामले में अब यह प्रश्न उठ रहा है कि निर्माण कार्य की तकनीकी जांच किस अधिकारी द्वारा की गई थी और कार्य पूर्ण होने से पहले किसके निरीक्षण में इसे स्वीकृति प्रदान की गई। साथ ही यह भी सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या बिना उचित गुणवत्ता परीक्षण और भौतिक सत्यापन के ही निर्माण एजेंसी का भुगतान कर दिया गया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)

सूत्रों के अनुसार यदि निर्माण कार्य निर्धारित मापदंडों के अनुरूप हुआ होता तो इतनी कम अवधि में सड़क की ढलाई उखड़ने की नौबत नहीं आती। ऐसे में निर्माण एजेंसी के साथ-साथ तकनीकी सहायक, उप अभियंता तथा भुगतान और कार्य स्वीकृत करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में मानी जा रही है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.15
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.07.53

अब प्रशासन के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि लाखों रुपये की लागत से हुए इस निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जिम्मेदारी किसकी थी और निर्माण कार्य समय से पहले क्षतिग्रस्त होने पर जवाबदेही किसकी तय की जाएगी।

बड़े सवाल

  • निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच किस अधिकारी ने की?
  • कार्य पूर्ण होने से पहले किसके निरीक्षण में इसे पास किया गया?
  • क्या बिना उचित परीक्षण के निर्माण एजेंसी को भुगतान कर दिया गया?
  • क्या संबंधित तकनीकी अधिकारियों और जिम्मेदारों की निष्पक्ष जांच होगी?
  • लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद एक वर्ष के भीतर सड़क उखड़ने के लिए आखिर जिम्मेदार कौन है?

अब निगाहें प्रशासनिक जांच और दोषियों पर होने वाली कार्रवाई पर टिकी हैं।

Loading

More Stories

RECENT POSTS

error: Content is protected !!