September 27, 2026

हत्या के आरोपी का पुलिस ने किया एनकाउंटर, भागने के चक्कर में मारा गया

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love

यूपी। गाजीपुर में होटल कारोबारी आलोक राय के बेटे विनीत राय की सनसनीखेज हत्या में शामिल एक लाख के इनामी कमलेश चौधरी को पुलिस ने एनकाउंटरमें मार गिराया है। बुधवार की देर रात शहर कोतवाली क्षेत्र के पवहारी बाबा आश्रम कुर्था के पास कमलेश चौधरी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुईं। इसमे पुलिस की गोली गोली लगने से कमलेश घायल हो गया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहा डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बदमाश की गोली लगने से स्वाट प्रभारी रोहित मिश्रा भी घायल हो गए हैं। उन्हे मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। कमलेश के कब्जे से एक 32 बोर की पिस्टल, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद हुई है।उसके ऊपर हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण, मारपीट, धमकी और आर्म्स एक्ट सहित कुल सात मामले दर्ज थे।
अष्टभुजी कालोनी निवासी होटल कारोबारी आलोक राय के बेटे विनीत राय को पिछले शुक्रवार की देर रात उनके होटल के गेट पर ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में ‘कटरा गैंग’ के सरगना शंकर पांडेय, आलोक दुबे, सोनू यादव, कमलेश चौधरी और तीन से चार अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। हत्यारोपियों पर डीआईजी रेंज वैभव कृष्ण ने 50-50 हजार का इनाम भी घोषित किया था। एडीजी जोन पीयूष मोर्डिया ने कमलेश पर इनाम बढ़ाकर एक लाख कर दिया था। पुलिस की चार टीमें हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगी थीं। एसटीएफ भी बदमाशों को गिरफ्तार करने में जुटी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली की हत्या में शामिल एक लाख का इनामी कमलेश चौधरी करंडा क्षेत्र की ओर जाने वाला है। शहर कोतवाली क्षेत्र के पवहारी बाबा आश्रम कुर्था के पास पुलिस, एसटीएफ और स्वाट की टीमों ने घेरेबंदी की। इसी दौरान बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई। एनकाउंटर में एक लाख का इनामी कमलेश चौधरी और स्वाट प्रभारी रोहित मिश्रा को गोली लगी। दोनों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां कमलेश चौधरी को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। स्वाट प्रभारी रोहित मिश्रा का इलाज चल रहा है, उन्हें हाथ में गोली लगी है। एनकाउंटर की सूचना मिलने पर एसपी सिटी डॉ राकेश कुमार मिश्रा और एसपी डॉक्टर ईरज राजा भी मौके पर और अस्पताल पहुंचे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)

Loading

More Stories

RECENT POSTS

error: Content is protected !!