September 27, 2026

दवा विक्रेता संघ में परिवर्तन की लहर

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love

जिला ब्यूरो चीफ  -ओंकार शर्मा

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)

गरियाबंद।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.15
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.07.53

गरियाबंद जिला दवा विक्रेता संघ के वर्ष 2026-29 कार्यकाल के लिए हुए बहुप्रतीक्षित चुनाव में परिवर्तन पैनल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बहुमत के साथ जीत दर्ज की है। चुनाव में परिवर्तन पैनल और एकता पैनल के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, जिसके चलते मतगणना के अंतिम दौर तक परिणामों को लेकर उत्सुकता बनी रही।

जिला दवा विक्रेता संघ के इस चुनाव में कुल 264 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव परिणामों में परिवर्तन पैनल ने 7 में से 6 प्रमुख पदों पर कब्जा जमाकर संगठन में अपना दबदबा स्थापित किया। वहीं एकता पैनल को केवल एक पद पर सफलता मिली।

सबसे चर्चित मुकाबला अध्यक्ष पद का रहा, जहां परिवर्तन पैनल के अश्वनी सिंह ठाकुर ने एकता पैनल के अरुण कुमार मिश्रा को पराजित कर जीत हासिल की। अश्वनी सिंह ठाकुर को 143 वोट प्राप्त हुए, जबकि अरुण कुमार मिश्रा को 121 वोट मिले। इस प्रकार अश्वनी सिंह ठाकुर ने 22 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर अध्यक्ष पद अपने नाम किया।

इसके अलावा सचिव पद पर परिवर्तन पैनल के अनिल चंद्राकर ने 146 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की, जबकि एकता पैनल के राजेन्द्र साहू को 118 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर दिनेश सिन्हा ने 147 वोटों के साथ जीत दर्ज की। कोषाध्यक्ष पद पर गुहाराम सोनकर को सर्वाधिक 150 वोट मिले और उन्होंने शानदार जीत हासिल की। संगठन सचिव पद पर रुद्र देव वर्मा को 139 वोट मिले और वे विजयी रहे। जनसंपर्क अधिकारी (PRO) पद पर चेतन मेघवानी ने 149 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की।

वहीं सह सचिव पद पर मुकाबला उलट गया, जहां परिवर्तन पैनल के दिलीप साहू को 127 वोट मिले, जबकि एकता पैनल के ललित साहू ने 137 वोट हासिल कर जीत दर्ज की और एकता पैनल की इकलौती सीट बचाई।

परिणाम घोषित होते ही परिवर्तन पैनल के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। विजयी प्रत्याशियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया तथा समर्थकों ने मिठाइयां बांटकर और आतिशबाजी कर अपनी खुशी जाहिर की। पूरे जिले के दवा विक्रेताओं ने नए नेतृत्व से संगठन को मजबूत बनाने और व्यापारियों की समस्याओं के समाधान की उम्मीद जताई है।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष अश्वनी सिंह ठाकुर ने जीत के बाद सभी दवा विक्रेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत किसी व्यक्ति विशेष की नहीं बल्कि पूरे दवा विक्रेता समाज की जीत है। उन्होंने आश्वासन दिया कि संघ के हितों की रक्षा, दवा व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण और संगठन को नई दिशा देने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य किया जाएगा।

दूसरी ओर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अरुण कुमार मिश्रा ने भी चुनाव परिणामों का सम्मान करते हुए विजयी टीम को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दवा विक्रेताओं के हित सर्वोपरि हैं और संगठन की मजबूती के लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए।

गरियाबंद जिला दवा विक्रेता संघ के इतिहास में परिवर्तन पैनल की यह जीत एक महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखी जा रही है। अब सभी की नजरें नई टीम के कार्यकाल और उनके द्वारा किए जाने वाले विकासात्मक कार्यों पर टिकी हुई हैं।

Loading

More Stories

RECENT POSTS

error: Content is protected !!