September 27, 2026

बरमकेला क्षेत्र में पेट्रोल डीजल की अनियमिता पर यश देव किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप सील

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love

सारंगढ़-बिलाईगढ़ 25/05/2026 जिले में डीजल बिक्री में अनियमितता पाए जाने पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। बरमकेला स्थित एक पेट्रोल पंप को संयुक्त जांच टीम ने आगामी आदेश तक सील कर दिया है। प्रशासन का कहना है कि जिले में आगे भी जांच अभियान जारी रहेगा। कलेक्टर पदमिनी भोई साहू के निर्देश पर बरमकेला क्षेत्र में स्थित यश देव किसान सेवा केंद्र डबरा आईओसीएल पेट्रोल पंप की संयुक्त जांच की गई। जांच में तहसीलदार, सहायक खाद्य अधिकारी और नापतौल निरीक्षक की टीम शामिल रही।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)


जांच के दौरान डीजल विक्रय में अनियमितता पाए जाने की बात सामने आई। इसके बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पेट्रोल पंप को आगामी आदेश तक सील कर दिया।
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए जिले में लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। पेट्रोल-डीजल की बिक्री, मापतौल और स्टॉक संबंधी मामलों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.15
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.07.53

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

जिले में पेट्रोल डीजल का पर्याप्त स्टॉक है, जिसके सुचारु उपलब्धता के लिए कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य अधिकारी गणेश कुर्रे, एसडीएम वर्षा बंसल, तहसीलदार नंदकिशोर सिन्हा की उपस्थिति में विगत दिवस सारंगढ़ शहर के 6 पेट्रोल पंप का निरीक्षण एवं जांच किया गया। जिला प्रशासन द्वारा सरसीवा, सरिया, भटगांव सहित जिले के सभी ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में लगातार जांच अभियान

Loading

More Stories

RECENT POSTS

error: Content is protected !!