September 27, 2026

अम्बिकापुर अस्पताल के जेल वार्ड में कैदी को दी जा रही थी विशेष सुविधा

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love

शिकायत के बाद जेल अधीक्षक ने दो प्रहरी को किया निलंबित

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)

अम्बिकापुर,28 मार्च 2026 (सच का खुलासा)। सेंट्रल जेल अंबिकापुर का सजायाफ्ता कैदी को अस्पताल में विशेष सुविधाएं दी जा रही थी। इलााज के नाम पर उसे अस्पताल के जेल वार्ड में भर्ती कराया गया था और वहां पूरा परिवार उसका खातिरदारी कर रहा था। शिकायत के बाद जांच में अनियमितता पाए जाने पर जेल अधीक्षक ने दो जेल प्रहरी को निलंबित कर दिया है। जानकारी के अनुसार महेंद्रगढ़ जेल से ट्रांसफर होकर अंबिकापुर आए एक कैदी को जेल चिकित्सक द्वारा गंभीर बीमारी का प्रमाण पत्र जारी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के जेल वार्ड में भर्ती कराया गया था। इसके आधार पर जेल प्रबंधन ने कैदी के परिजनों को अटेंडेंट के रूप में साथ रहने और आने-जाने की अनुमति दे दी थी। आरोप है कि इस छूट का फायदा उठाकर कैदी को जेल वार्ड में मोबाइल, घर का खाना और मिनरल वाटर जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही थीं, जो नियमों के विपरीत है। मामले की शिकायत मिलने पर जेल अधीक्षक अक्षय सिंह राजपूत ने अस्पताल के जेल वार्ड का निरीक्षण किया। जांच में वार्ड का ताला खुला मिला और नियमों का उल्लंघन पाया गया। कार्रवाई करते हुए ड्यूटी पर तैनात प्रहरी जयप्रकाश कुजूर और लोकनाथ निषाद को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही कैदी के परिजनों को दी गई अटेंडेंट की अनुमति भी तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी गई है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.15
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.07.53

Loading

More Stories

RECENT POSTS

error: Content is protected !!