September 26, 2026

शैक्षणिक सत्र 2025–26 अंतर्गत पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु नवीन और नवीनीकरण आवेदन आमंत्रित, अंतिम तिथि 15 जनवरी 2026 तक

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love

   सक्ती, 26 दिसम्बर 2025 // अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक सत्र 2025–26 में ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। छत्तीसगढ़ में संचालित शासकीय व अशासकीय महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग, मेडिकल, नर्सिंग, आईटीआई एवं पॉलिटेक्निक संस्थानों सहित अन्य शिक्षा संस्थानों में अध्ययनरत योग्य विद्यार्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के पंजीयन, स्वीकृत एवं वितरण की कार्यवाही https://postmatric-scholarship.cg.nic.in/ के माध्यम से ऑनलाइन की जा रही है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग जिला सक्ती से प्राप्त जानकारी अनुसार विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन करने हेतु नवीन और नवीनीकरण आवेदन की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2026 तक निर्धारित की गई हैं। निर्धारित तिथि के बाद शिक्षा सत्र 2025-26 के पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए विभागीय पोर्टल को बंद किया जाएगा। इसका संभावित भुगतान तिथि 15 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नहीं करने पर यदि संबंधित संस्थाओं के विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते हैं, तो इसके लिए संस्था प्रमुख जिम्मेदार होंगे। अधिक जानकारी के लिए सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग जिला सक्ती से संपर्क किया जा सकता है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)

Loading

More Stories

RECENT POSTS

error: Content is protected !!