September 26, 2026

जिले में सुव्यवस्थित रूप से धान खरीदी कार्य है जारी

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love

सुगम धान खरीदी से निश्चिंत किसान गनपत ने शासन-प्रशासन को दिया धन्यवाद

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)

 सक्ती, 26 दिसम्बर 2025// छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार प्रदेशभर में धान खरीदी महाअभियान चल रहा है। जिसके तहत जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी है। उपार्जन केन्द्रों में किसान आसानी से अपना धान विक्रय कर पा रहे हैं। सक्ती जिले के धान खरीदी केंद्र डोड़की में इस वर्ष की गई सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं से किसान बेहद संतुष्ट हैं। समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने पहुंचे किसान श्री गनपत लाल गोंड़ ने कहा कि शासन – प्रशासन द्वारा इस बार की गई तैयारियाँ पहले से कहीं अधिक बेहतर और सुविधाजनक हैं। तुंहर टोकन मोबाइल ऐप से सहज रूप से टोकन प्राप्त करने से लेकर खरीदी केन्द्र में सुचारू रूप से धान विक्रय की पूरी प्रक्रिया किसानों के लिए सरल हो गयी है। धान खरीदी केंद्र डोड़की में ग्राम तोहिलाडीह निवासी किसान श्री गनपत लाल गोंड़ ने बताया कि उनके द्वारा 45.60 क्विंटल धान विक्रय किया गया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष उनकी फसल अच्छी हुई, उत्पादन भी अधिक रहा और खरीदी केन्द्र में उन्हें बिना किसी समस्या के तुरंत तौल और भुगतान की प्रक्रिया शुरू हो गई। उन्होंने कहा कि पहले टोकन कटाने की चिंता लगी रहती थी, लेकिन अब मोबाइल से ही घर बैठे टोकन मिल जा रहा है और केन्द्र में सारी व्यवस्था इतनी अच्छी है कि धान बेचने में बिल्कुल परेशानी नहीं होती। धान खरीदी केंद्र डोड़की में किसानों के लिए पर्याप्त बारदाना, हमाल और तौल मशीन जैसी सभी मूलभूत व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। इन सुविधाओं के चलते किसान गनपत जैसे अनेक किसानों का अनुभव इस वर्ष पूरी तरह सहज और संतोषजनक रहा है। किसान श्री गनपत लाल गोंड़ ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की किसान हितैषी नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि 3100 रुपये प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य और प्रति एकड़ 21 क्विंटल की खरीदी सीमा ने किसानों का भविष्य और अधिक सुरक्षित व समृद्ध बनाया है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा सरकार के निर्णयों से हम किसानों का मनोबल बढ़ा है और हमारी उन्नति के रास्ते मजबूत हुए हैं।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.15
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.07.53

Loading

More Stories

RECENT POSTS

error: Content is protected !!