September 27, 2026

नायब तहसीलदार की गाड़ी से भिड़ी बाइक, दो युवक गंभीर रूप से घायल— गिरदावरी से लौटते समय हुआ हादसा, बोलेरो अनियंत्रित होकर खेत में लुडकी, मौके पर मचा हड़कंप

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love

छुरा/,शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे छुरा ब्लॉक मुख्यालय के सारागंव पापराही के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब दोपहर बाद नायब तहसीलदार की सरकारी बोलेरो वाहन और सामने से आ रही मोटरसाइकिल में आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और सरकारी बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा पलटी। हालांकि इस घटना में सरकारी वाहन चालक समेत नायब तहसीलदार व पटवारी उसे वहां में बैठे थे जो पूरी तरह सुरक्षित हैं वहां को छती पहुंची है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नायब तहसीलदार दोनोश साहू गिरदावरी का कार्य पूर्ण कर चुरकीदार क्षेत्र से ब्लॉक मुख्यालय लौट रहे थे। उसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही मोटरसाइकिल उनके वाहन से जा भिड़ी। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.15
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.07.53

सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल एंबुलेंस बुलाने का प्रयास किया। लेकिन एंबुलेंस देर से पहुंचने पर पुलिस की मदद से पुलिस वाहन में दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) छुरा भेजा गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

घायलों की पहचान लोगनाथ नेताम (19 वर्ष) निवासी बोदेलपारा, नवापारा और अम्बेलाल (35 वर्ष) निवासी बेदेलपारा, नवापारा के रूप में हुई है। दोनों के सिर, पैर और हाथों में गंभीर चोटें आई हैं।
।

ग्रामीणों ने उठाई सुरक्षा की मांग
इस हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। उनका कहना है कि इस मार्ग पर आए दिन तेज रफ्तार वाहन दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं इस प्रकार का यह दुसरा बड़ा घटना है जो उससी जगह घटीत हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क पर गति सीमा लागू करने, स्पीड ब्रेकर लगाने और चेतावनी संकेतक बोर्ड स्थापित करने वा रास्ते के दोनी किनारों पर ऊग आये झाड़ियों को हटाने की मांग मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

पुलिस जांच में जुटी
छुरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन की जांच कर । हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नायब तहसीलदार बोले — युवक थे नशे में
घटना के संबंध में नायब तहसीलदार दोनोश साहू ने बताया कि वे गिरदावरी जांच कार्य से लौट रहे थे। तभी सामने से दो युवक शराब के नशे में बाइक से तेजी से आ रहे थे और संतुलन खोने के कारण सरकारी वाहन से टकरा गए। “मैंने तुरंत पुलिस को सूचना दी और दोनों को अस्पताल भेजने की व्यवस्था कराई,” उन्होंने कहा

Loading

More Stories

RECENT POSTS

error: Content is protected !!