September 27, 2026
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love

अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़ — गरियाबंद पुलिस की बड़ी कामयाबी, 27 लाख से अधिक का माल बरामद

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)

जिला ब्यूरो चीफ  -ओंकार शर्मा

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.15
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.07.53

दिनांक – 25/10/2025 गरियाबंद। जिले की देवभोग और अमलीपदर पुलिस ने अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने ओडिशा और छत्तीसगढ़ के विभिन्न इलाकों में दबिश देकर कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार बताया जा रहा है। कार्रवाई में पुलिस ने 96 नग मोबाइल, सोना-चांदी के आभूषण, मूर्तियां, नकदी रकम, कार और बाइक सहित कुल 27,42,520 रुपये का माल बरामद किया है।


🔹 मामला इस तरह सामने आया

थाना अमलीपदर क्षेत्र के बस स्टैंड चौक स्थित मोबाइल दुकान में 14 अक्टूबर 2025 की रात चोरी की बड़ी वारदात हुई थी। दुकान से 73 मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर लिए गए थे। इस घटना पर थाना अमलीपदर में धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत अपराध क्रमांक 115/25 दर्ज किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी मैनपुर विकास पाटले के नेतृत्व में थाना प्रभारी देवभोग निरीक्षक फैजुल होदा शाह, थाना प्रभारी अमलीपदर उप निरीक्षक दिलीप मेश्राम और स्पेशल टीम गठित की गई।

टीम ने तकनीकी व मुखबिर की सूचना पर चांदाहांडी (उड़ीसा), देवभोग और परसदा (रायपुर) में दबिश दी। इस दौरान संदेही सूरज बारिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।


🔹 पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे

पूछताछ में सूरज बारिक ने चोरी की घटना को कबूल करते हुए बताया कि उसने अपने 5 साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने यह भी बताया कि चोरी के बाद वे सामान चांदाहांडी (उड़ीसा) में छिपाए हुए थे और कई वारदातों में ओडिशा राज्य में भी सक्रिय थे।

आरोपी की निशानदेही पर 96 मोबाइल फोन (कीमत ₹12,10,400), चोरी में प्रयुक्त मारुति ब्रेजा कार (₹6,00,000) और हीरो पैशन प्रो बाइक (₹30,000) जब्त की गई।


🔹 रायपुर में भी छिपाया था चोरी का माल

पूछताछ के दौरान यह भी पता चला कि देवभोग और उरमाल क्षेत्र की चोरी में मिले सोने-चांदी के जेवर और मूर्तियां को आरोपी अपने परिचित प्रीत मिस्त्री और दीप उर्फ ध्रुवा मिस्त्री (परसदा, रायपुर) को बेचने के लिए दिया था।

टीम ने रायपुर जाकर दबिश दी, जहां प्रीत मिस्त्री से ₹2,055,520 मूल्य का सोना-चांदी का सामान और ₹57,000 नकद बरामद किया गया। दीप मिस्त्री फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।


🔹 गिरफ्तार आरोपीगण

  1. भुनेश्वर बारिक पिता स्व. नैरा बारिक (42 वर्ष)
  2. लिंगराज नेताम पिता बिगनेश्वर नेताम (22 वर्ष)
  3. भूपेंद्र नेताम पिता बिगनेश्वर नेताम (20 वर्ष)
  4. सूरज बारिक पिता भुनेश्वर बारिक (21 वर्ष)
  5. देवाशीष राउत पिता अख्या राउत (22 वर्ष) — सभी निवासी बरिगुड़ा, थाना चांदाहांडी, जिला नवरंगपुर (उड़ीसा)
  6. प्रीत मिस्त्री पति दीप मिस्त्री (33 वर्ष), निवासी परसदा, थाना मंदिर हसौद, रायपुर (छत्तीसगढ़)

फरार आरोपी:

दीप उर्फ ध्रुवा मिस्त्री पिता प्रफुल्ल मिस्त्री (37 वर्ष), निवासी परसदा, रायपुर।


🔹 बरामद सामग्री का विवरण

वस्तु मात्रा/विवरण अनुमानित कीमत

मोबाइल फोन 96 नग ₹12,10,400
सोने के आभूषण 43.4 ग्राम ₹5,16,000
चांदी के आभूषण/मूर्तियां 2.109 कि.ग्रा. ₹3,29,120
नगद राशि – ₹57,000
वाहन (कार व बाइक) 2 नग ₹6,30,000
कुल मूल्य — ₹27,42,520/-


🔹 पुलिस की सतर्क कार्रवाई से बढ़ा विश्वास

पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। फरार आरोपी दीप मिस्त्री की तलाश जारी है।
विवेचना के दौरान आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई भी की जाएगी।

जिला पुलिस अधीक्षक गरियाबंद ने इस सफलता पर टीम की सराहना की और कहा कि जिले में चोरी और लूट जैसे अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस पूरी तत्परता से काम कर रही है।

Loading

More Stories

RECENT POSTS

error: Content is protected !!