September 27, 2026

नगर पंचायत बरमकेला में बांसुरी की धुन पर निकली भव्य बाइक रैली

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love

सारंगढ़ बिलाईगढ़/नगर पंचायत बरमकेला में आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में श्रीमती सुनीता कपिल नायक के समर्थन में एक भव्य बाइक रैली निकाली गई। रैली की खास बात यह रही कि इसमें बांसुरी छाप के प्रतीक को दर्शाते हुए बांसुरी की मधुर धुन बजाई गई, जिससे पूरे नगर में एक अनोखा चुनावी माहौल बना।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)

रविवार को आयोजित इस रैली में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता शामिल हुए। समर्थकों ने नगर के 15 वार्डों में भ्रमण कर मतदाताओं से वोट और आशीर्वाद मांगा। बाइक रैली जब विभिन्न मार्गों से गुजरी तो लोगों ने उत्साहपूर्वक इसका स्वागत किया। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने श्रीमती सुनीता कपिल नायक के पक्ष में नारेबाजी की और उनके विजन तथा विकास कार्यों को लेकर जनता को जागरूक किया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.15
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.07.53

नगर में पहली बार इस तरह की रैली देखने को मिली, जहां बांसुरी की धुन के साथ चुनावी प्रचार किया गया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह चुनाव प्रचार का अनूठा तरीका है, जिससे जनता सीधे जुड़ाव महसूस कर रही है।

रैली के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। स्थानीय नागरिकों ने इस अनोखे प्रचार अभियान की सराहना की और कई जगहों पर पुष्पवर्षा कर रैली का स्वागत किया। इस भव्य आयोजन से नगर में चुनावी माहौल और भी गरम हो गया है।

Loading

More Stories

RECENT POSTS

error: Content is protected !!