September 27, 2026

सीएम साय 11 अगस्त को सारंगढ़ में करोड़ों के विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन और लोकार्पण

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 10 अगस्त 2025/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार 11 अगस्त को सारंगढ़ प्रवास पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12.20 बजे बिलासपुर रोड के ग्राम चंदाई में तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)

मुख्यमंत्री साय दोपहर 2.10 बजे शासकीय पंडित लोचन प्रसाद पांडेय कॉलेज मैदान में जिले के करोड़ों रूपए की लागत के कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे।
लोक निर्माण विभाग के कार्यों का भूमिपूजन: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में लोक निर्माण विभाग द्वारा 712.05 लाख रूपए की लागत से ग्राम बोरिदा से ठेंगागुड़ी तोरा 3.50 किमी पहुंच मार्ग, 570.67 लाख रूपए की लागत से ग्राम नवघट्टा से पीहरा 2.50 किमी पहुंच मार्ग, 299.82 लाख रूपए की लागत से ग्राम दुलमपुर से गोबरसिंघा ग्रामीण 1.5 किमी पहुंच मार्ग, 362.98 लाख रूपए की लागत से बोंदा से नवघट्टा 1.50 किमी पहुंच मार्ग, 900.52 लाख रूपए की लागत से सांकरा से राबो 4.40 किमी पहुंच मार्ग, 315.51 लाख रूपए की लागत से बोंदा से भीखमपुरा 2 किमी पहुंच मार्ग, 342.99 लाख रूपए की लागत से रैबो से आमाबोराई 2 किमी, 237.83 लाख रूपए की लागत से सारंगढ़ मेनरोड से डूमरसिंघा 1.50 किमी पहुंच मार्ग, 465.84 लाख रूपए की लागत से बरमकेला में महाविद्यालय भवन निर्माण, 74.59 लाख रूपए की लागत से सारंगढ़ में जिला पशुधन कार्यालय भवन, उपजेल सारंगढ़ में 120 लाख रूपए की लागत से 1 बैरक (50-50 कैदी क्षमता भूतल एवं प्रथम तल) निर्माण, 159 लाख रूपए की लागत से सारंगढ़ में ईव्हीएम व व्हीव्हीपैट चुनाव वोटिंग मशीनों के भंडारण हेतु गोदाम निर्माण, 1930.87 लाख रूपए की लागत से हसौद सरसींवा सरायपाली ओडिशा बॉर्डर 17.60 किमी मार्ग का मजबूतीकरण, 573.16 लाख रूपए की लागत से कोसमकुंडा 3 किमी पहुंच मार्ग, 207.85 लाख रूपए की लागत से तौलीडीह साल्हेओना 1 किमी पहुंच मार्ग, 89.14 लाख रूपए की लागत से खपरापाली से लाधिया 0.725 किमी का भूमिपूजन करेंगे।
पंचायत विभाग के कार्यों का भूमिपूजन: मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ योजना अंतर्गत 67.98 लाख रूपए की लागत से धरसा रोड में सहिस मोहल्ला से गोठान की ओर 8 किमी, 102.24 लाख रूपए की लागत से हाईस्कूल से गुड़ीपारा तक, 68.35 लाख रूपए की लागत से मेनरोड से दूध डेयरी तक, 48.34 लाख रूपए की लागत से पोरथ में सीसी सड़क सह नाली निर्माण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत 355.35 लाख रूपए की लागत से बांजीपाली से केनाभाठा 3.80 किमी और 117.69 लाख रूपए की लागत से कलमा बैराज से बरगांव 1.30 किमी तक सड़क निर्माण कार्य का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भूमिपूजन करेंगे। इसी प्रकार जिला खनिज न्यास संस्थान मद से 473.16 लाख रूपए की लागत से 48 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।
अन्य विभागों के कार्यों का भूमिपूजन: डीएमएफ मद से 41.64 लाख रूपए की लागत से जिला चिकित्सालय सारंगढ़ परिसर में दवा वितरण कक्ष, प्रतीक्षा कक्ष, 20 बिस्तर अतिरिक्त वार्ड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग के पीएमश्री योजनातंर्गत 147.53 लाख रूपए की लागत से सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के विभिन्न स्कूलों में अतिरिक्त कक्षों, बोरवेल और वाटर हार्वेस्टिंग कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा।
लोकार्पण: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में लोक निर्माण विभाग द्वारा 1748.13 लाख रूपए की लागत से बरमकेला से कटंगपाली लंबाई 9.30 किमी चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य, 1351.23 लाख रूपए की लागत से निर्मित चंद्रपुर सरिया कंचनपुर लंबाई 10.70 किमी मार्ग, का लोकार्पण करेंगे। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा अंतर्गत बरमकेला ब्लॉक में 23.92 करोड़ रूपए की लागत से 33 ग्रामों में, सारंगढ़ ब्लॉक में 14.55 करोड़ रूपए की लागत से 22 ग्रामों में, बिलाईगढ़ ब्लॉक में 23.16 करोड़ रूपए की लागत से 15 ग्रामों में हर घर जल प्रमाणित ग्रामों का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा ऊर्जा विभाग के मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना विकास योजना अंतर्गत 185.17 लाख रूपए की लागत से नवीन 33/11 केव्ही उपकेन्द्र कलेक्ट्रेट सारंगढ़ का लोकार्पण, आदिम जाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग द्वारा बरमकेला विकासखंड में 152.57 लाख रूपए की लागत से निर्मित प्री मैट्रिक, अनुसूचित जाति बालक छात्रावास गोबरसिंघा का लोकार्पण करेंगे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.15
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.07.53

Loading

More Stories

RECENT POSTS

error: Content is protected !!