September 27, 2026

डॉ. जवाहर नायक ने अजय नायक के समर्थन में किया जनसंपर्क, कार्यकर्ताओं में दिखा जोश

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love

सारंगढ़: जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 02 के ग्राम पंचायत देवगांव और पेंवरा में जनसम्पर्क अभियान के दौरान डॉ. जवाहर नायक का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष और लोकप्रिय जननेता डॉ. नायक को अपने बीच पाकर ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली। उनकी लोकप्रियता और कुशल नेतृत्व की आज भी सराहना की जाती है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)

इस अवसर पर डॉ. जवाहर नायक ने अपने सुपुत्र अजय जवाहर नायक के पक्ष में समर्थन मांगा, जो जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 02 से भाजपा समर्थित प्रत्याशी हैं। उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर पार्टी को मजबूती देने वाले देवतुल्य कार्यकर्ताओं से आशीर्वाद देने का आग्रह किया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.15
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.07.53

जनसम्पर्क के दौरान ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. जवाहर नायक को पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अजय जवाहर नायक को क्षेत्र से पूर्ण बहुमत के साथ विजयी बनाएंगे। इस दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया, और उन्होंने एकजुट होकर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में काम करने का संकल्प लिया।

डॉ. जवाहर नायक का यह दौरा चुनावी माहौल में भाजपा के पक्ष में सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है, और क्षेत्र में मुकाबला रोचक होता जा रहा है।

Loading

More Stories

RECENT POSTS

error: Content is protected !!