September 27, 2026

थानेश्वरी (बबली) राका नायक का संकल्प पत्र जनता के बीच चर्चा का विषय चल रही है।

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love

सारंगढ़ बिलाईगढ़/नगर पंचायत बरमकेला के अध्यक्ष पद के लिए शिक्षित, , कर्मठ और मिलनसार महिला प्रत्याशी श्रीमती थानेश्वरी (बबली) राका नायक ने चुनावी मैदान में अपनी दावेदारी पेश की है। उन्होंने अपने संकल्प पत्र में नगर पंचायत के विकास और जनसेवा को प्राथमिकता देने की बात कही है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)

संकल्प पत्र की प्रमुख बातें:

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.15
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.07.53

थनेश्वरी नायक ने स्पष्ट किया कि वह नेता नहीं, बल्कि जनसेवक बनकर जनता की सेवा करने आई हैं। उनका उद्देश्य बिना भेदभाव के सभी वार्डों के विकास के लिए कार्य करना है। उन्होंने कहा कि वे सरकारी योजनाओं को प्रत्येक घर तक पहुँचाने का कार्य करेंगी और जनता को उनका पूरा लाभ दिलाएंगी।

जनहित के लिए विशेष योजनाएँ:

हर नवजात बच्ची के नाम पर ₹2100 की बचत योजना खोली जाएगी।

किसी भी व्यक्ति की मृत्यु होने पर संस्कार के लिए लकड़ी व अन्य आवश्यक मदद के रूप में ₹2100 दिए जाएंगे।

नगर पंचायत में जल समस्या को दूर करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।

गरीब और असहाय लोगों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

नगर के प्रमुख स्थानों पर सार्वजनिक शौचालय व स्वच्छता अभियान पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

समाज और संस्कृति का विकास:

नगर के प्रमुख स्थलों पर समुदाय भवनों का निर्माण किया जाएगा।

युवाओं के लिए इंडोर स्टेडियम बनाया जाएगा।

बाजार क्षेत्र में उचित सुविधाओं से युक्त स्टॉल्स और व्यापारिक स्थल विकसित किए जाएंगे।

तालाबों व पूजा स्थलों की सफाई व सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

मुस्लिम समुदाय के लिए आवश्यकतानुसार सामुदायिक भवन बनाए जाएंगे।

नगर में सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए विशेष आयोजन किए जाएंगे।

जनता से किया वादा:

थानेश्वरी (बबली) नायक ने जनता से वादा किया कि वे हमेशा जनहित में कार्य करेंगी और विकास की नई गाथा लिखेंगी। उनका नारा है—
“सबके साथ सबका विकास, सबके साथ समान न्याय।”

उन्होंने जनता से अपील की कि वे “काँच का गिलास” चुनाव चिह्न पर मुहर लगाकर उन्हें विजयी बनाएं, ताकि नगर पंचायत बरमकेला के विकास का सपना साकार किया जा सके।

Loading

More Stories

RECENT POSTS

error: Content is protected !!