September 27, 2026

छुरा में मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, योगाचार्य मिथलेश सिन्हा ने दिए स्वास्थ्य के मंत्र

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love

जिला संवाददाता-ओंकार शर्मा

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)

छुरा (गारीबंद)। नगर के आदर्श पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में विकासखंड स्तरीय ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर पूजन-अर्चन कर की गई। कार्यक्रम में नगर और आसपास के क्षेत्रों के गणमान्य नागरिकों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और जनप्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.15
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.07.53

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे क्षेत्र के वरिष्ठ योगाचार्य मिथलेश कुमार सिन्हा, अर्जुन धनंजय सिन्हा, संतराम कंवर, शंकर यदु एवं ईश्वर यदु, जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के प्रोटोकॉल के अनुरूप योगाभ्यास कराया। इस दौरान योगाचार्य मिथलेश सिन्हा ने कहा, “योग ना सिर्फ तन को बल्कि मन को भी स्वस्थ और सजग करता है। इसे केवल एक दिन नहीं, बल्कि नियमित रूप से करना चाहिए।”

नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लुकेश्वरी थानसिंह निषाद ने योग के प्रति जागरूकता फैलाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा, “हमें अपनी दिनचर्या में योग को नियमित रूप से शामिल करना चाहिए, ताकि हम एक स्वस्थ समाज की नींव रख सकें।”

जिला पंचायत सभापति लेखराज ध्रुवा ने अपने संबोधन में कहा कि, “योग भारत की एक अमूल्य धरोहर है जिसे हमें संभाल कर रखना चाहिए। यह हमारी सांस्कृतिक पहचान और आध्यात्मिक शक्ति का प्रतीक है।”

भारत स्वाभिमान न्यास संरक्षक यशवंत यादव ने योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संदेश दिया और युवाओं से योग को अपनाने की अपील की।

जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सतीष चंद्रवंशी ने सभी योगाचार्यों एवं उपस्थित जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी लालसिंह मरकाम, कयाराम यादव, समाजसेवी शीतल ध्रुव, पुनीत ठाकुर, निखिल साहू, प्राचार्य के के साहू, एन.सी. साहू, संतोष वर्मा, मुरारीराम देवांगन, निर्भय ठाकुर, जितेंद्र पाटकर, वीरेंद्र ठाकुर, रामाधार यादव, धनेश्वर नाग, परमेश्वर सिन्हा, मेघराज यादव, मनोज दुबे, कमलेश्वर सिन्हा, दीपक साहू, शोएब अली, विकास, शंकर सारडा, संतोष सोरी, शिक्षक-शिक्षिका गण, छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन देश और प्रदेश की सुख-शांति और समृद्धि की कामना के साथ किया गया।

Loading

More Stories

RECENT POSTS

error: Content is protected !!