September 28, 2026

“श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैठक बरमकेला रेस्ट हाउस में आयोजित, प्रेस कार्ड वितरण से बढ़ा उत्साह”

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला// बरमकेला श्रमजीवी पत्रकार संघ की एक अहम बैठक शुक्रवार को बरमकेला रेस्ट हाउस में संपन्न हुई। यह बैठक जिला अध्यक्ष गोल्डी नायक के निर्देशानुसार और जिला उपाध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार मोहन नायक की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता श्रमजीवी पत्रकार संघ बरमकेला अध्यक्ष कबीर दास मानिकपुरी ने की।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)

बैठक के दौरान बरमकेला क्षेत्र के सभी सक्रिय पत्रकारों को संघ की ओर से प्रेस पहचान पत्र वितरित किए गए। प्रेस कार्ड वितरण का कार्य वरिष्ठ पत्रकार मोहन नायक के करकमलों से संपन्न हुआ। उन्होंने पत्रकारों को निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता की जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा दी।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.15
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.07.53

इस मौके पर पूर्व में किए गए वृक्षारोपण कार्यों का निरीक्षण भी किया गया। संघ के सदस्यों ने रेस्ट हाउस परिसर में लगाए गए पौधों की स्थिति का जायजा लिया और यह जानकर संतोष जताया कि सभी पौधे सुरक्षित एवं स्वस्थ हैं। यह पर्यावरण संरक्षण के प्रति पत्रकारों की जागरूकता का प्रतीक है।

बैठक के अंत में संघ की भावी योजनाओं एवं सामाजिक गतिविधियों पर भी चर्चा की गई। पत्रकारों ने एकजुटता के साथ समाजहित में पत्रकारिता करने का संकल्प लिया। बैठक में कई पत्रकारों की सक्रिय सहभागिता रही, जिससे वातावरण उत्साहपूर्ण और सकारात्मक बना रहा।
इस मौक पर अश्वनी साहू जिला सचिव, गजानंद निषाद कोषाध्यक्ष, शोभा दास मानिकपुरी, अजय कुमार साहू, हेमेंद्र पटेल, नरेश पटेल उपस्थित रहे ।

Loading

More Stories

RECENT POSTS

error: Content is protected !!