September 27, 2026

कई कार्यालयों का कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने किया आकस्मिक निरीक्षण

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 19 मई 2025/जिला मुख्यालय के कार्यालयों में प्रशासनिक कार्यों का आंकलन करने के उद्देश्य से कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने जिला मुख्यालय सारंगढ़ के कार्यालय तहसील, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, जिला कोषालय, उप रजिस्ट्री सहित अधिकवक्ता कक्ष,
डबल लॉक कक्ष, आवक जावक, निर्वाचन, खाद्य आदि शाखा का आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने तहसील कार्यालय में लिपिक से विवादित सीमांकन, नामांतरण के संबंध में जानकारी ली।अधिवक्ताओं से मुलाकात किए। उप पंजीयक को कलेक्टर ने अपने कार्यालय परिसर में आगंतुकों के लिए पेयजल व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार आधार पंजीयन शाखा में नागरिकों से क्या क्या आधार अपडेट करवा रहे, की जानकारी ली। इसी प्रकार राजस्व रिकॉर्ड का निरीक्षण करने के बाद कलेक्टर ने एसडीएम प्रखर चंद्राकर को रिकॉर्ड डिजिटल करने के संबंध में आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला कोषालय अधिकारी चंद्रपाल सिंह ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर अनिकेत साहू और तहसीलदार मनीष सूर्यवंशी, प्रकाश पटेल उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)

Loading

More Stories

RECENT POSTS

error: Content is protected !!