November 12, 2026

प्रति सप्ताह मेडिकल बोर्ड का सारंगढ़ में हुआ शुभारंभ

1 min read
Spread the love

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 16 मई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के द्वारा राज्य में लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार विस्तार किया जा रहा है। इसी तारतम्य में कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एफ.आर. निराला एवं सिविल सर्जन सह- मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. दीपक कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में जिला मेडिकल बोर्ड बोर्ड का सफल आयोजन बुधवार को किया गया। इसमें कुल 11 लोगों का पंजीयन किया गया, जिसमें 02 सिकल सेल, 04 अस्थिबाधित, 01 मानसिक रोग तथा 04 जनरल फिटनेस जारी का प्रमाण पत्र जारी किया गया। सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल ने जिले के समस्त नागरिकों से अपील किया है कि प्रत्येक बुधवार को जिला चिकित्सालय के सभाकक्ष में आयोजित मेडिकल बोर्ड में सामान्य जांच के साथ साथ नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल, नौकरी में ज्वाईनिंग हेतु स्वास्थ्य प्रमाण पत्र, सिकलसेल, अस्थिरोग, मानसिक रोग, विकास संबंधी, बहुदिव्यांगता आदि प्रकार के दिव्यांग भी अपना दिव्यांगता प्रमाण पत्र मेडिकल बोर्ड में उपस्थित होकर बनवा सकते है।

Loading

More Stories

RECENT POSTS

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.
error: Content is protected !!