September 27, 2026

भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की घोषणा न करना कार्यकर्ताओं के सम्मान का संकेत: यशवंत नायक

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love

सारंगढ़-बिलाईगढ़ /जिला पंचायत के क्षेत्र क्रमांक 1 एवं 5 से भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की घोषणा न करना यह दर्शाता है कि पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को मजबूर नहीं करना चाहती। यह निर्णय कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण को सम्मान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)

भाजपा नेता यशवंत नायक ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह पार्टी की ओर से कार्यकर्ताओं के प्रति विश्वास और सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस फैसले के बावजूद वे चुनाव में जीत हासिल करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और अगर जीतते हैं, तो पार्टी के प्रति पूरी तरह समर्पित रहेंगे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.15
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.07.53

यशवंत नायक ने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे उन प्रत्याशियों का समर्थन करें जो क्षेत्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और जनता के सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं। उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल सत्ता हासिल करने का नहीं, बल्कि जनता की सेवा करने का अवसर है।

उन्होंने किसी भी कार्यकर्ता को धमकाने या जबरदस्ती करने की कड़ी निंदा की और स्पष्ट किया कि कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है। उन्होंने कहा, “यही कार्यकर्ता हमें फर्श से अर्श तक पहुंचाते हैं और यदि हम गलत कदम उठाते हैं, तो वही हमें अर्श से फर्श तक भी ला सकते हैं।”

अंत में, उन्होंने अपने कार्यकर्ता बंधुओं को सादर प्रणाम करते हुए उनके समर्थन और मेहनत की सराहना की और सभी से मिलकर चुनाव को सफल बनाने का आह्वान किया।

Loading

More Stories

RECENT POSTS

error: Content is protected !!