February 11, 2026

एडीईओ भर्ती के लिए 02 मई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

1 min read
Spread the love

स्नातक उत्तीर्ण सीजी व्यापम की वेबसाइट में भर सकतें हैं आवेदन

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 17 अप्रैल 2025/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बेरोजगार युवाओं के लिए शासकीय भर्ती का प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में विकास आयुक्त कार्यालय से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सहायक विकास विस्तार अधिकारी (एडीईओ) के 200 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया है, जिसमें 193 रिक्त एवं 7 बैकलॉग शामिल है। इस पद के लिए अभ्यर्थी को स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए। ग्रामीण विकास में स्नातकोत्तर को प्राथमिकता दी जाएगी। सीजी व्यापम की वेबसाइट में 02 मई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Loading

error: Content is protected !!