September 27, 2026

मारोदरहा में हुआ नेत्र शिविर का आयोजन पूर्व विधायक डॉ.जवाहर नायक के हाथों हुआ शिविर का उद्घाटन पूर्व विधायक डॉ.जवाहर नायक के हाथों हुआ शिविर का उद्घाटन

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love

सारंगढ़ बिलाईगढ़/ आज सुबह 10.00 बजे ग्राम व ग्राम पंचायत मारोदरहा में नेत्र शिविर का आयोजन स्व.नरेन्द्र मालाकार जी एवं स्व.खीरसागर डनसेना जी के स्मृति में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सरिया विधानसभा के पूर्व विधायक डॉ. जवाहर नायक जी,विशिष्ट अतिथि सरिया मण्डल भाजपा महामंत्री चूड़ामणि पटेल एवं राधामोहन पाणिग्राही,सेवा सहकारी समिति गोबरसिंहा के प्राधिकृत अधिकारी मुरलीधर पटेल के कर कमलों से किया गया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)


कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच श्रीमती सुलोचना टेकलाल सिदार एवं उपसरपंच दिनेश कुमार डनसेना जी ने किया।
शिविर में संबलपुर से आए हुए डॉक्टरों और पैरा-मेडिकल स्टाफ़ की टीम ने मारोदरहा एवं आसपास के सैंकड़ों मरीजों की आंख से संबंधित आंख का लाल होना, आंख से पानी गिरना, आंखों से कम दिखाई देना, मोतियाबिंद,काला मोतियाबिंद आदि सभी रोग का नि:शुल्क जांच परीक्षण उपरांत उन्हें नि:शुल्क चश्मा का वितरण किया गया।
बता दें कि मोतियाबिंद से ग्रसित मरीजों के लिए त्रिलोचन नेत्रालय सम्बलपुर के द्वारा भोजन,रहने की व्यवस्था,दवाईयां,चश्मा व आने और छोड़ने की व्यवस्था नि:शुल्क प्रदान की जाती है।
मौके पर त्रिलोचन नेत्रालय सम्बलपुर के फिल्ड प्रभारी राजेंद्र होता,आर.एच.ओ. दिनेश कुमार पटेल,लक्ष्मी पटेल,संजय सिदार, अशोक पटेल,गौतम सिदार, लोकनाथ यादव,हरिचरण डनसेना,टीकाराम सहिस,लोकेश डनसेना,रोशन डनसेना,राकेश डनसेना,हुलसी पटेल,गन्धर्वी चौहान,तेजराम डनसेना,शक्राजीत साहू,कुन्ती साहू एवं बड़ी संख्या में स्थानीय व आसपास के ग्रामीणों की मौजूदगी रही।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.15
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.07.53

Loading

More Stories

RECENT POSTS

error: Content is protected !!