September 27, 2026

डॉ. अभिलाषा कैलाश नायक बने भाजपा के प्रत्याशी, क्षेत्र में दिखा उत्साह

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love

सारगढ़/जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 3 से भाजपा ने शिक्षित एवं योग्य उम्मीदवार डॉ. अभिलाषा कैलाश नायक को प्रत्याशी घोषित किया है। उनके चयन के बाद क्षेत्र में कार्यकर्ताओं और जनता के बीच जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। लोगों में इस बात को लेकर विश्वास है कि डॉ. नायक चुनाव में न केवल मजबूती से लड़ेंगे, बल्कि जीत भी सुनिश्चित करेंगे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)

पारिवारिक संबंध और पूर्व पंचायती अनुभव बनेगा ताकत

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.15
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.07.53

डॉ. अभिलाष नायक का इस क्षेत्र से गहरा जुड़ाव रहा है। उनका गृह ग्राम इसी क्षेत्र में है, और यहां की जनता के साथ उनके पारिवारिक संबंध काफी मजबूत हैं। इसके अलावा, उन्होंने पहले भी पंचायत स्तर पर काम किया है, जिससे वे इस क्षेत्र की समस्याओं और आवश्यकताओं को भली-भांति समझते हैं। उनके इस अनुभव और स्थानीय जुड़ाव को देखते हुए माना जा रहा है कि यह चुनाव उनके लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित हो सकता है।

क्षेत्र के विकास को मिलेगा नया आयाम

भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद डॉ. अभिलाषा नायक ने स्पष्ट किया कि उनका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र का सर्वांगीण विकास और जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना रहेगा। वे शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, जल आपूर्ति और कृषि संबंधी मुद्दों पर विशेष ध्यान देंगे, ताकि लोगों की समस्याओं का समाधान हो सके।

उनकी उम्मीदवारी से न केवल कार्यकर्ताओं में जोश है, बल्कि आम जनता भी उत्साहित है। लोगों का मानना है कि उनके नेतृत्व में यह क्षेत्र नई ऊंचाइयों को छुएगा और एक नया विकास मॉडल बनेगा। अब चुनावी माहौल गरमाने लगा है और सभी की निगाहें आने वाले परिणामों पर टिकी हैं।

Loading

More Stories

RECENT POSTS

error: Content is protected !!