September 27, 2026

रायगढ़ पुलिस विभाग में देर रात बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 107 पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जारी…

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love

रायगढ़। नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव समाप्त होते ही रायगढ़ जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने विभाग में व्यापक प्रशासनिक सर्जरी करते हुए 107 पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश जारी किया है। इस तबादला सूची में 2 उप निरीक्षक, 5 सहायक उप निरीक्षक, 16 प्रधान आरक्षक और 84 आरक्षक शामिल हैं। यह कदम पुलिस प्रशासन में कार्यक्षमता बढ़ाने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)

प्रशासनिक कसावट की तैयारी :

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.15
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.07.53


चुनाव के बाद जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए यह तबादला आदेश जारी किया गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा किए गए इस फेरबदल को प्रशासनिक मजबूती और सुचारु पुलिसिंग की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, स्थानांतरित किए गए अधिकारियों और कर्मचारियों को जल्द ही उनके नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिसिंग में सुधार की कवायद :


रायगढ़ पुलिस द्वारा उठाए गए इस कदम से जिले में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था की सख्ती और पुलिसिंग में सुधार की संभावना जताई जा रही है। प्रशासनिक तबादलों के माध्यम से पुलिस व्यवस्था को और अधिक जवाबदेह एवं प्रभावी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में और भी प्रशासनिक स्तर पर बदलाव संभव हैं, जिससे पुलिसिंग को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाया जा सके।

Loading

More Stories

RECENT POSTS

error: Content is protected !!