September 26, 2026

स्कूल भवन की मांग को लेकर ग्रामीणों का हल्लाबोल, रुवाड़ हाई स्कूल में की तालाबंदी; धरने पर बैठे ग्रामीण

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love

वर्षों से लंबित है स्कूल भवन निर्माण की मांग, अधिकारियों की समझाइश के बाद भी आंदोलन खत्म करने को तैयार नहीं ग्रामीण

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)

जिला ब्यूरो चीफ  -ओंकार शर्मा

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.15
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.07.53

गरियाबंद/छुरा। गरियाबंद जिले के छुरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम रुवाड़ में हायर सेकेंडरी स्कूल भवन निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया है। वर्षों से लंबित स्कूल भवन निर्माण की मांग पूरी नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह स्कूल में तालाबंदी कर दी और स्कूल भवन के सामने धरने पर बैठ गए।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में स्कूल भवन निर्माण की मांग को लेकर लंबे समय से शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया जा रहा है, लेकिन अब तक भवन निर्माण को लेकर कोई ठोस पहल नहीं हुई है। जर्जर और अपर्याप्त भवन के कारण विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्कूल में तालाबंदी कर शुरू किया धरना

स्कूल भवन की समस्या को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण स्कूल परिसर के पास पहुंचे और तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक स्कूल भवन निर्माण को लेकर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर की समझाइश

ग्रामीणों के आंदोलन की जानकारी मिलने के बाद शिक्षा विभाग और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझाने के लिए बीईओ, तहसीलदार और छुरा अनुविभागीय अधिकारी भी पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से स्कूल में तालाबंदी समाप्त कर व्यवस्था सुचारू करने की अपील की।

हालांकि, ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे। उनका कहना है कि उन्हें केवल मौखिक आश्वासन नहीं, बल्कि स्कूल भवन निर्माण कब तक पूरा होगा, इसकी स्पष्ट और लिखित जानकारी चाहिए।

SDM ने खुलवाया स्कूल का ताला

मौके पर पहुंचे अनुविभागीय अधिकारी ने ग्रामीणों से चर्चा के बाद स्कूल का ताला खुलवाया। उन्होंने कहा कि सरकारी संपत्ति में इस प्रकार तालाबंदी करना उचित नहीं है और स्कूल की व्यवस्था प्रभावित नहीं होनी चाहिए।

इसके बाद ग्रामीणों ने अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजने का फैसला लिया। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक स्कूल भवन निर्माण के लिए प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक वे अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजेंगे।

लिखित आश्वासन की मांग पर अड़े ग्रामीण

ग्रामीणों की मुख्य मांग है कि हायर सेकेंडरी स्कूल भवन निर्माण को लेकर प्रशासन स्पष्ट समय-सीमा तय करे और उन्हें इसका लिखित आश्वासन दिया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग पर जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

अब देखने वाली बात होगी कि वर्षों से लंबित रुवाड़ हायर सेकेंडरी स्कूल भवन निर्माण की मांग पर प्रशासन कब तक ठोस निर्णय लेता है और यहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों को नए स्कूल भवन की सुविधा आखिर कब तक मिल पाती है।

Loading

More Stories

RECENT POSTS

error: Content is protected !!