September 26, 2026

छुरा के वार्ड क्रमांक 05 में सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन, नगर विकास को मिलेगी नई रफ्तार

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love

विधायक रोहित साहू के मार्गदर्शन और नगर पंचायत अध्यक्ष लुकेश्वरी निषाद के नेतृत्व में विकास कार्यों को मिली गति

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)

जिला ब्यूरो चीफ  -ओंकार शर्मा

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.15
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.07.53

छुरा, गरियाबंद।

नगर पंचायत छुरा में विकास कार्यों की श्रृंखला लगातार आगे बढ़ रही है। इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 05 में सीसी रोड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम जनप्रतिनिधियों एवं वार्डवासियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष लुकेश्वरी थानसिंग निषाद ने कहा कि नगर के सभी वार्डों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सीसी रोड निर्माण से वार्डवासियों को आवागमन में बेहतर सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत जनहित के कार्यों के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में वार्ड पार्षद शांतनु देवांगन, नगर पंचायत उपाध्यक्ष समीम खान, सभापति बलराज पटेल, पार्षद दीप्ती राजू यादव, रामजी दिवान, देवसिंग नेताम, यामीन खान सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

इस दौरान नागरिक शंकर सेन, रामेश्वर साहू, परमानंद देवांगन, देवकी गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे। स्थानीय नागरिकों ने नगर में लगातार हो रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए नगर पंचायत का आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी तरह जनहित के कार्य जारी रहेंगे।

Loading

More Stories

RECENT POSTS

error: Content is protected !!