September 26, 2026

बरमकेला को उपखंड मुख्यालय के अनुरूप सुविधाएं देने की मांग तेजब्लॉक कांग्रेस ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, 7 प्रमुख कार्यालयों की स्थापना की उठाई मांग

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love


बरमकेला, 30 जुलाई/बरमकेला ब्लॉक मुख्यालय में लंबे समय से आवश्यक शासकीय कार्यालयों की कमी को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बरमकेला ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सारंगढ़ के माध्यम से प्रेषित किया गया, जिसमें बरमकेला को उपखंड मुख्यालय के अनुरूप सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई है।
ज्ञापन में कहा गया है कि जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के अंतर्गत विकासखंड बरमकेला एक प्रमुख मुख्यालय होने के बावजूद यहां कई महत्वपूर्ण विभागीय कार्यालय स्थापित नहीं किए गए हैं। इसके कारण क्षेत्र की आम जनता को छोटे-छोटे कार्यों के लिए दूसरे स्थानों के चक्कर लगाने पड़ते हैं, जिससे समय और आर्थिक दोनों प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
ब्लॉक कांग्रेस ने शासन से निम्नलिखित 7 प्रमुख मांगों को शीघ्र स्वीकृति देने का आग्रह किया है—
1/अनुविभागीय कार्यालय (राजस्व)
2/उप पंजीयक कार्यालय
3/100 बिस्तर अस्पताल
4/उप कोषालय कार्यालय
5/उच्च स्तरीय सर्किट हाउस
6/बीएड/डीएड कॉलेज
7/नर्सिंग कॉलेज
ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि बरमकेला जैसे बड़े विकासखंड में इन मूलभूत संस्थाओं की अनुपस्थिति से शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासनिक सेवाओं तथा राजस्व संबंधी कार्यों के लिए लोगों को अनावश्यक दूरी तय करनी पड़ती है। इससे आम नागरिकों की समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में हस्ताक्षर कर ज्ञापन का समर्थन किया और शासन से जनहित में शीघ्र निर्णय लेने की मांग की।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)

Loading

More Stories

RECENT POSTS

error: Content is protected !!