September 27, 2026

“बच्चों का भविष्य बर्बाद नहीं होने देंगे” – नगर पंचायत अध्यक्ष लुकेश्वरी थानसिंग निषाद

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love

अभिभावकों की शिकायतों के बाद पुलिस से अवैध शराब, गांजा और जुआ-सट्टे पर सख्त कार्रवाई की मांग, समाज से जनआंदोलन की अपील।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)

छुरा – नगर पंचायत छुरा की अध्यक्ष श्रीमती लुकेश्वरी थानसिंग निषाद ने नगर में बढ़ते नशा और जुआ के खिलाफ सख्त अभियान चलाने की मांग करते हुए इसे सामाजिक चिंता का विषय बताया है। उन्होंने कहा कि लगातार अभिभावक, माताएं और बुजुर्ग उनसे मिलकर अपने बच्चों के नशे और जुए की लत में फंसने की शिकायत कर रहे हैं।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.15
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.07.53

अध्यक्ष श्रीमती निषाद ने बताया कि कई माता-पिता ने भावुक होकर कहा कि उनके बच्चे पहले पढ़ाई में अच्छे थे, लेकिन अब नशे और जुए की संगत में पड़कर स्कूल छोड़ रहे हैं, परिवार से झगड़ा कर रहे हैं और उनका भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है। इन शिकायतों ने उन्हें गहराई से झकझोर दिया।

उन्होंने कहा कि नगर का विकास केवल सड़क और भवन बनने से नहीं, बल्कि शिक्षित, संस्कारी और नशामुक्त युवाओं से होता है। यदि समय रहते इस समस्या पर प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले समय में पूरे समाज को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

नगर पंचायत अध्यक्ष ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि नगर के संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर अवैध शराब, गांजा एवं अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाई जाए। साथ ही जुआ-सट्टा संचालित करने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए तथा नियमित गश्त बढ़ाकर युवाओं के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने नगरवासियों, सामाजिक संगठनों, शिक्षकों, अभिभावकों और युवाओं से भी नशा एवं जुआ के खिलाफ एक जनआंदोलन खड़ा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि “यदि एक भी बच्चे का भविष्य बचता है तो यह पूरे समाज की सबसे बड़ी जीत होगी।”

समापन में श्रीमती लुकेश्वरी थानसिंग निषाद ने कहा, “मेरा उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष को निशाना बनाना नहीं, बल्कि छुरा के हर परिवार के चेहरे पर मुस्कान बनाए रखना है। आइए, हम सब मिलकर नशा मुक्त और जुआ मुक्त छुरा के निर्माण का संकल्प लें।”

Loading

More Stories

RECENT POSTS

error: Content is protected !!