September 27, 2026

साल्हेओना धान खरीदी में 99 लाख का घोटाला : बिना धान आवक फर्जी ऑनलाइन एंट्री कर शासन को लगाया चूना, समिति प्रबंधक और कम्प्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार”

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love

सारंगढ़ बिलाईगढ़ दिनांक-24.05.2026  > सरिया पुलिस द्वारा धान उपार्जन केन्द्र साल्हेओना पंजीयन क्रमांक 245 में बिना धान आवक के फर्जी तरीके से ऑनलाईन एन्ट्री कर रकम गबन करने वाले समिति प्रबंधक एवं कम्प्युटर ऑपरेटर को गिरफ्तार कर भेजा रिमाण्ड पर नाम आरोपी 1. बंशीधर पटेल पिता मोतीराम पटेल उम्र 56 वर्ष ग्राम कटंगपाली ‘अ’ थाना सरिया जिला सारंगढ बिलाईगढ़ (छ०ग०) (समिति प्रबंधक उपार्जन केन्द्र साल्हेओना पंजीयन क्रमांक 245) 2. वासुदेव पटेल पिता मगन पटेल उम्र 48 वर्ष ग्राम बरमकेला वार्ड क्रमांक 07 थाना बरमकेला जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ (छ०ग०) (कम्प्युटर ऑपरेटर उपार्जन केन्द्र साल्हेओना पंजीयन क्रमांक 245) ➤ दिनांक 23.05.2026 को प्रार्थी सहायक खाद्य अधिकारी बरमकेला विद्यानंद पटेल के लिखित रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 101/2026 धारा 316(5), 3(5) बीएनएस कायम किया गया। विवरणः- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 23.05.2026 को प्रार्थी सहायक खाद्य अधिकारी बरमकेला विद्यानंद पटेल थाना उपस्थित आकर लिखित दर्ज कराया कि धान

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)

उपार्जन केन्द्र साल्हेओना पंजीयन क्रमांक 245 में समिति प्रबंधक बंशीधर पटेल एवं कम्प्युटर ऑपरेटर वासुदेव पटेल के द्वारा खरीफ वर्ष 2025-26 का धान खरीदी दिनांक 15.11.2025 से दिनांक 06. 02.2026 तक खरीदा गया है उक्त उपार्जन केन्द्र में धान खरीदी में गंभीर अनियमितता पाये जाने से जिला कलेक्टर महोदय सारंगढ़ द्वारा जॉच टीम गठित किया गया था जिसमें कोमल प्रसाद साहू तहसीलदार सरिया, विद्यानंद पटेल सहायक खाद्य अधिकारी सारंगढ़ / बरमकेला, अजय सिंह सिदार सहकारी निरीक्षक बरमकेला/सारंगढ़, लकेश्वर टंडन संग्रहण केन्द्र प्रभारी बरमकेला को जॉच हेतु आदेशित किया गया था जिनके द्वारा दिनांक 20.04.2026 को धान उपार्जन केन्द्र साल्हेओना पंजीयन क्रमांक 245 का भौतिक सत्यापन किया गया जिसमें 3140.80 क्वींटल धान कीमती-97,36,480/- रूपये एवं नया जूट बारदाने 2045 नग कीमती 1,75,931.35/- रूपये जुमला कीमती 99,12,411. 35/- रूपये की कमी होना पाया गया उक्त संबंध में समिति प्रबंधक बंशीधर पटेल और कम्प्युटर ऑपरेटर वासुदेव पटेल को पूछताछ करने पर धान उपार्जन केन्द्र साल्हेओना में किसानों के नाम से 3140.80 क्विींटल धान धान उपार्जन केन्द्र साल्हेओना में बिना आवक के फर्जी तरीके से टोकन कटाकर तौल कराकर कम्प्युटर सिस्टम में बॉयोमैट्रिक डिवाईश एवं आईरिश स्कैनर के माध्यम से ऑनलाईन धान खरीदी एन्ट्री कर समिति एवं शासन का 99,12,411. 35/- रूपये का किसानों से मिली भगत कर गबन किया गया है। विवेचना के दौरान समिति प्रबंधक बंशीधर पटेल से किसानों द्वारा धान उपार्जन केन्द्र में लाये तौल पर्ची एवं बॉयोमैट्रिक ओटीपी मोबाईल को एवं कम्प्युटर ऑपरेटर वासुदेव पटेल से 02 नग कम्प्युटर सिस्टम एवं बॉयोमैट्रिक डिवाईश, आईरिश स्कैनर को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया है तथा विवेचना के दौरान उक्त उपार्जन केन्द्र के दस्तावेजों / पंजी को सहायक खाद्य अधिकारी विद्यानंद पटेल से जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध अपराध सिद्ध पाये जाने से आरोपी समिति प्रबंधक बंशीधर पटेल एवं कम्प्युटर ऑपरेटर वासुदेव पटेल को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.15
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.07.53

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक एन०एल० राठिया, प्र०आर० सुरेन्द्र सिदार, मोहन गुप्ता, विजय यादव, आरक्षक लक्ष्मीनारायण पटेल, दिगम्बर पटेल, म०आर० सविता यादव का महत्त्वपूर्ण भूमिका रही।

Loading

More Stories

RECENT POSTS

error: Content is protected !!