August 20, 2026

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में गरियाबंद बंद

1 min read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13
Spread the love

केमिस्ट संघ ने प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन, अवैध ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक लगाने की मांग

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34
WhatsApp Image 2026-08-15 at 07.47.34 (1)

गरियाबंद,

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.15
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.55.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-15 at 00.07.53

ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) एवं छत्तीसगढ़ राज्य केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के आह्वान पर बुधवार को गरियाबंद जिले के मेडिकल संचालकों ने एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल करते हुए अपनी दुकानें बंद रखीं। इस दौरान दवा विक्रेताओं ने प्रधानमंत्री Narendra Modi के नाम एसडीएम राजिम को ज्ञापन सौंपकर अवैध ऑनलाइन दवा बिक्री पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।

दवा विक्रेताओं ने आरोप लगाया कि बिना स्पष्ट वैधानिक प्रावधानों के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से दवाओं की बिक्री लगातार बढ़ रही है, जिससे मरीजों की सुरक्षा और जनस्वास्थ्य पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा है। संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि कई ऑनलाइन कंपनियां बिना वैध चिकित्सकीय परामर्श एवं फर्जी ई-प्रिस्क्रिप्शन के जरिए दवाएं घर-घर पहुंचा रही हैं, जो ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट 1940 एवं नियम 1945 के प्रावधानों के विपरीत है।

ज्ञापन में कहा गया कि कोविड काल में जारी अस्थायी व्यवस्थाओं और अधिसूचनाओं का वर्तमान समय में ऑनलाइन कंपनियों एवं क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म द्वारा दुरुपयोग किया जा रहा है। वहीं भारी डिस्काउंट और प्रीडेटरी प्राइसिंग नीति के चलते छोटे एवं लाइसेंसधारी मेडिकल व्यापारियों के सामने आर्थिक संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

दवा विक्रेता संघ ने मांग की कि बिना वैध एवं सत्यापित ई-प्रिस्क्रिप्शन के दवा बिक्री और होम डिलीवरी पर प्रतिबंध लगाया जाए तथा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की मनमानी छूट नीति पर नियंत्रण किया जाए। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि कोविड महामारी जैसे कठिन समय में मेडिकल संचालकों ने निरंतर दवा आपूर्ति कर अपनी जिम्मेदारी निभाई थी, इसलिए छोटे व्यापारियों और मरीजों के हितों की रक्षा के लिए सरकार को शीघ्र प्रभावी कदम उठाने चाहिए।

इस दौरान गरियाबंद जिला दवा विक्रेता संघ के सचिव अश्वनी ठाकुर सहित बड़ी संख्या में दवा विक्रेता उपस्थित रहे।

ये रहे मौजूद

अनिल चंद्राकर, चेतन मेघवानी, डॉ. दिलीप साहू, हरीश साहू, शिव तारक, दिनेश सिंह, प्रदीप चौहान, दीपक साहू, विजेंद्र सोनकर, जितेंद्र साहू, विनय वर्मा, भागवत साहू, खेलन चक्रधारी, अखिल चौबे, सुरेश साहू, महेश्वर साहू, रुद्रदेव वर्मा, सीताराम साहू एवं वीरेंद्र साहू सहित अन्य दवा विक्रेता मौजूद रहे।

Loading

error: Content is protected !!